
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन। पत्रिका फाइल फोटो
Special Trains: पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने आगामी त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष किराए पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों के शुरू होने से मुंबई और उधना (सूरत) से उत्तर प्रदेश और राजस्थान की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इनमें से मुंबई सेंट्रल-धौलपुर और बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर स्पेशल ट्रेनें सीमित फेरों में चलेंगी, जबकि उधना-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल का संचालन करीब दो महीने तक किया जाएगा।
ट्रेन नंबर 09007/09008 मुंबई सेंट्रल-धौलपुर स्पेशल कुल 4 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 09007 मुंबई सेंट्रल-धौलपुर स्पेशल 2 और 6 अक्टूबर 2026 को मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:10 बजे धौलपुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 09008 धौलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 3 और 7 अक्टूबर 2026 को धौलपुर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी और आगरा कैंट स्टेशनों पर होगा।
ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच लगाए जाएंगे।
ट्रेन नंबर 09023/09024 बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर स्पेशल के दो फेरे होंगे। ट्रेन नंबर 09023 बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर स्पेशल 7 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:10 बजे धौलपुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 09024 धौलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे धौलपुर से चलेगी और अगले दिन शाम 4:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी और आगरा कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में भी एसी 3-टियर, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
यात्रियों के लिए तीसरी ट्रेन 04168/04167 उधना-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल होगी। ट्रेन नंबर 04168 उधना-कानपुर सेंट्रल स्पेशल हर शनिवार रात 11:25 बजे उधना से रवाना होगी और अगले दिन रात 10:10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक चलेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 04167 कानपुर सेंट्रल-उधना स्पेशल हर शुक्रवार रात 10 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी और अगले दिन रात 9:40 बजे उधना पहुंचेगी। इसका संचालन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।
दोनों दिशाओं में ट्रेन वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी, इदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, फफूंद और झींझक स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 09007, 09023 और 04168 की बुकिंग 28 सितंबर से शुरू होगी।
Updated on:
27 Sept 2026 06:02 pm
Published on:
27 Sept 2026 06:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
