मुंबई

मुंबई शर्मसार: नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी से की हैवानियत, आफताब और अनीस गिरफ्तार

Mumbai crime: महाराष्ट्र में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों की जांच चल रही है।
2 min read
Mar 15, 2026
Pune girl rape case
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

मुंबई के चेंबूर इलाके से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। चेंबूर के टिलक नगर इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर मुंबई में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

काम का बहाना बनाकर बुलाया और...

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की और दोनों आरोपी गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके के रहने वाले हैं। आरोप है कि आरोपियों ने काम का बहाना बनाकर नाबालिग को चेंबूर के टिलक नगर इलाके में बुलाया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे एक सुनसान स्थान पर स्थित झाड़ियों के पास ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने जबरन दुष्कर्म किया गया। इस भयावह घटना के बाद लड़की किसी तरह वहां से निकलकर सीधे टिलक नगर पुलिस स्टेशन पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आफताब और अनीस नाम के दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पोक्सो (POCSO) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस उनकी हिरासत की मांग करेगी। मामले की आगे की जांच जारी है।

बीड में भी 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप

इसी बीच महाराष्ट्र के बीड जिले के परली तालुका से भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दो लोगों ने दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक एक आरोपी ने लड़की को अपने घर बुलाया, जहां उसके साथी ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ हैवानियत की।

जब पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दी, तो परिजन आरोपियों के पास गए। इस पर आरोपियों ने परिजनों को भी गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। परली ग्रामीण पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
15 Mar 2026 02:30 pm
Published on:
15 Mar 2026 02:30 pm