मुंबई

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के गुर्गे रियाज भाटी ने जेल से गवाह को धमकाया, मुंबई में केस दर्ज

Mumbai Crime News: रियाज भाटी को छोटा शकील के बहनोई सलीम कुरेशी उर्फ सलीम फ्रूट के साथ गिरफ्तार किया गया था।

2 min read
Nov 20, 2023

Chhota Shakeel Riyaz Bhati Case: मुंबई पुलिस ने गवाह को धमकाने के मामले में गैंगस्टर छोटा शकील के सहयोगी रियाज भाटी के खिलाफ केस दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भाटी पर जबरन वसूली के एक मामले में गवाह को डराने-धमकाने का आरोप लगा है और इस सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार, जून 2022 से 4 नवंबर 2023 की अवधि के दौरान शिकायतकर्ता गवाह को भाटी और उसके करीबी सहयोगियों द्वारा लगातार धमकी दी गई। वह गवाही वापस लेने या भाटी के पक्ष में गवाही देने की दबाव बना रहे थे। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद, मुंबई की खार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 195 (ए), 506 (2), और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। यह भी पढ़े-मुंबई: मलाड में लगा ‘हप्पी बर्थडे’ अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का पोस्टर, 6 लोगों पर केस दर्ज


क्राइम ब्रांच ने दबोचा

रियाज भाटी मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी करीबी रहा है। उसे गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया था।

भाटी पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह से संबंधित जबरन वसूली के मामले में भी शामिल होने का आरोप है और कथित संलिप्तता को लेकर मामला दर्ज किया गया है। कथित तौर पर रियाज भाटी बार और रेस्तरां मालिकों से पैसे वसूलता था, जिसे बाद में पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को दिया जाता था।

पत्नी ने दर्ज कराया रेप केस

बता दें कि रियाज भाटी के खिलाफ अलग रह रही पत्नी रेहनुमा भाटी ने भी सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। रेहनुमा भाटी ने पति रियाज पर बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

भाटी को छोटा शकील के बहनोई सलीम कुरेशी उर्फ सलीम फ्रूट के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर मकोका के तहत आरोप लगाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, भाटी ने वर्सोवा के एक बिजनेसमैन को धमकी देकर 30 लाख रुपये की कार और 7.5 लाख रुपये कैश की डिमांड की थी।

भाटी को जमीन पर कब्जा करने, गोलीबारी करने आदि कई मामलों में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके दो बार देश से भागने का प्रयास भी किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियाज भाटी ने 2015 और 2020 में देश छोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन पकड़ा गया।

Published on:
20 Nov 2023 12:29 pm
Also Read
View All