मुंबई

मुंबई में पोलैंड की महिला से रेप, आरोपी ने खींची अश्लील तस्वीरें, हुआ फरार

Mumbai Polish Woman Rape: मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी ने 2016 से 2022 के बीच कई बार पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया है।

less than 1 minute read
Mar 12, 2023
Mumbai_police crime.jpg
मुंबई के अंधेरी में लापरवाही के कारण मजदूर की मौत

Mumbai Amboli News: दिल्ली में होली के दिन एक जापानी महिला के साथ कुछ लड़कों द्वारा बदतमीजी करने का मामला अभी सुर्ख़ियों में है, इस बीच मुंबई में एक विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने शहर के अंबोली इलाके (Amboli) में विदेशी नागरिक से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक पीड़िता पोलैंड (Poland) की रहने वाली है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी मनीष गांधी के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।" यह भी पढ़े-Maharashtra: समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 7 घायल

मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी ने 2016 से 2022 के बीच कई बार पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया है। उन्होंने बताया, ''पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जो अभी फरार चल रहा है।''

अधिकारी ने कहा, पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करता था। आरोपी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें लीक करने की धमकी देकर महिला को डराता था और उसका फायदा उठाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

Published on:
12 Mar 2023 02:05 pm