मुंबई

Rain Alert: मुंबई पर अगले 3 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’, सड़कें-रेल पटरियां पानी में डूबीं

Mumbai Rains IMD Alert: मुंबई में लगातार भारी बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हुई। अंधेरी सबवे पर दो से ढाई फीट पानी जमा होने के कारण बंद कर दिया गया है।
2 min read
Aug 18, 2025
Mumbai Rains Update
Mumbai Rain Alert

मुंबई और इसके उपनगरों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश जारी है। इससे शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया, जिनमें दादर, माटुंगा, जुहू, अंधेरी, सांताक्रूज, कुर्ला, सायन, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, मलाड और गोरेगांव समेत कई इलाके शामिल हैं। अंधेरी सबवे पर दो से ढाई फीट पानी जमा होने के कारण दोनों चैनल बंद कर दिए गए हैं। यातायात को गोखले ब्रिज और ठाकरे ब्रिज के रास्ते डायवर्ट किया गया है। मुंबई की लाइफ-लाइन लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और मुंबई उपनगर में आज दोपहर 1 बजे तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ (Mumbai Nowcast Warning) जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, आज मुंबई महानगर में लगातार बारिश जारी रहेगी और बीच-बीच में कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी होगी।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।

लगातार भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न, लगा जाम-

मध्य और पश्चिमी रेल मार्गों पर कई स्थानों पर पटरियों पर जलभराव होने के कारण मुंबई की उपनगरीय रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर माटुंगा, सायन, कुर्ला में पटरियों पर जलभराव देखा गया। यात्रियों ने शिकायत की है कि लोकल ट्रेनें 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं।

आईएमडी ने मुंबई में तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, विभाग ने बुधवार से बारिश का जोर कम होने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे के बीच मुंबई के कई हिस्सों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।

मुंबई में सड़कों पर 3 फुट तक पानी भरा

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, वाकोला ब्रिज पनबाई स्कूल साउथ चैनल और हयात जंक्शन पर एक फुट पानी जमा हो गया है। खार सबवे में आधा फुट पानी भर गया है, जिसके कारण यातायात धीमी गति से चल रहा है। जुहू गली बर्फीवाला रोड, डी एन नगर (अंधेरी) पर एक फुट पानी जमा है और वहां भी यातायात धीमी गति से चल रहा है। पानी भरने की वजह से हिंदमाता जंक्शन (भोईवाडा) पर यातायात धीमी रफ्तार से चल रहा है। दादर टीटी टोटल शोरूम दक्षिण चैनल पर 1 से डेढ़ फुट पानी जमा होने के कारण यातायात धीमी गति से चल रहा है। वडाला फ्री-वे पर पुल क्रमांक 220 से 248 उत्तर चैनल तक सड़क पर पानी भर गया है, जिससे यातायात सुस्त रफ्तार से चल रहा है। गांधी मार्केट उत्तर चैनल और दक्षिण चैनल (माटुंगा) में एक से डेढ़ फुट पानी जमा है और वहां भी यातायात धीमी गति से हो रहा है। किंग्स सर्कल गांधी मार्केट (माटुंगा) पर करीब ढाई से तीन फुट पानी भरने की वजह से यातायात को अरोरा जंक्शन से डायवर्ट किया गया है।

भारी बारिश के बीच मुंबई के चिरा बाजार इलाके में एक इमारत की सीढ़ी का एक हिस्सा गिरने से तीन लोग घायल हो गए।

Updated on:
18 Aug 2025 11:07 am
Published on:
18 Aug 2025 10:36 am
Also Read
View All
Dhamaal 4 Box Office Collection: वीकेंड पर फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी ‘धमाल 4’, जानें अजय की फिल्म की कमाई

‘घर बैठकर हॉलीवुड में रोल नहीं मिलता’! दिशा पटानी ने बताया क्यों इंडियन एक्टर्स के लिए मुश्किल है ग्लोबल एंट्री

Deepika Padukone को छोड़ने के वायरल हो रहे दावे पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर करके बताया सच

आमिर खान की तीसरी शादी पर नितेश राणे के ‘ब्रांड एंबेसडर’ वाले बयान पर वारिस पठान का पलटवार, बोले- ‘आप भी चार शादी कर लीजिए’

इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से की सगाई, शेयर की समंदर किनारे रोमांटिक तस्वीरें