मुंबई

मुंबई में भांजे से मिलने आए मामा की मौत, चारों ने साथ खाना खाया, छठी मंजिल पर सोए; सुबह उठते ही बिगड़ा संतुलन

Mumbai accident: मुंबई के वडाला में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट डक्ट में गिरने से 37 साल के संजय मिंज की मौत हो गई। वह भांजे से मिलने पहुंचे थे। पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही के आरोप में ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2026, 12:58 PM IST
construction worker safety
मुंबई में भांजे से मिलने आए मामा की मौत, माटुंगा पुलिस स्टेशन, फोटो सोर्स- महाराष्ट्र पुलिस

Mumbai construction site accident: मुंबई के वडाला पश्चिम स्थित बालकृष्ण सुले मार्ग पर एक निर्माणाधीन इमारत में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां लिफ्ट के डक्ट में गिरने से 37 साल के संजय लिंबुनस मिंज की मौत हो गई। घटना 10 सितंबर की देर रात करीब 1 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। मामले में निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाते हुए माटुंगा पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भांजे से मिलने आए थे संजय मिंज

महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का ने जानकारी दी है कि संजय मिंज इस निर्माण स्थल पर काम नहीं करते थे। वह अपने दो दोस्तों के साथ वहां काम करने वाले अपने भांजे से मिलने पहुंचे थे। 10 सितंबर की रात चारों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद वे उसी निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल पर सोने चले गए। देर रात या तड़के अचानक संजय का संतुलन बिगड़ गया और वह बिना सुरक्षा इंतजाम वाले लिफ्ट डक्ट में जा गिरे। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुरक्षा इंतजाम नहीं होने का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही माटुंगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि निर्माण स्थल पर ठेकेदार की ओर से जरूरी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे। साथ ही वहां काम करने वाले लोगों के लिए सुरक्षित लेबर कैंप की भी व्यवस्था नहीं की गई थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया लापरवाही को देखते हुए ठेकेदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार कार से स्कूटर को मारी थी टक्कर

इतना ही नहीं मुंबई में इसी बीच एक अन्य सड़क हादसे से जुड़े मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने नाबालिग आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। मामला 5 फरवरी को विद्याविहार में हुए हादसे का है। आरोप है कि नाबालिग अपने पिता की कार तेज रफ्तार से चला रहा था और उसने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटर सवार कारोबारी ध्रुमिल पटेल की मौत हो गई थी, जबकि उनके साथ पीछे बैठी उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई थीं और स्थायी रूप से दिव्यांग हो गईं।

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने दी थी जमानत

पुलिस ने हादसे के समय 17 साल 8 महीने के नाबालिग चालक को गिरफ्तार किया था। 6 मार्च को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के मजिस्ट्रेट ने उसे जमानत दे दी थी। हालांकि, बाद में सत्र अदालत ने बोर्ड के इस आदेश को रद्द कर दिया। इसके बाद मामला बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने नाबालिग को जमानत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने बच्चों को बिगाड़ने और समाज के लिए खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने की जरूरत पर भी टिप्पणी की।

Updated on:
18 Sep 2026, 12:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी