मुंबई

मुंबईकरों को टोल से नहीं मिलेगी राहत

पांच नाकों पर 25 साल तक भरना होगा टोल मुंबईकरों को टोल से नहीं मिलेगी राहत एमएसआरडीसी बांद्रा सी लिंक से 2052 तक वसूलेगी टोल मुंबई, वाशी, दहिसर, ऐरोली, एलबीएस मार्ग और मुलुंड नाकों पर 2020 के बाद बढ़ेगी टोल की दर

less than 1 minute read
Jul 08, 2019
Patrika Pic
मुंबईकरों को टोल से नहीं मिलेगी राहत

मुंबई. मुंबईकरों को लंबे समय तक टोल टैक्स से राहत नहीं मिलेगी। महानगर के पांच टोल नाकों पर अगले 25 साल तक टोल वसूला जाएगा। टोल हटाने से जुड़ी मांग के बीच राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने सरकार को साफ बताया है कि महानगर में आने-जाने वाले लोगों को एंट्री प्वाइंट पर 25 साल तक टोल चुकाना होगा। सरकार ने हाल ही में इसके लिए अधिसूचना जारी की है। बांद्रा सी लिंक पर 2052 तक टोल वसूला जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुंबई, वाशी, दहिसर, ऐरोली, एलबीएस मार्ग और मुलुंड के पांच प्रवेश द्वारों पर फिलहाल एक तरफ एंट्री के लिए 55 रुपए टोल चुकाना पड़ता है, जो 2020 के बाद 65 रुपए हो जाएगा। सरकार ने हर तीन साल के बाद टोल राशि में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर 31 मार्च, 2052 तक टोल वसूला जाएगा।


लागत भरपाई के लिए टोल वसूली
टोल की वसूली सड़क बनाने और उसके रखरखाव से जुड़ी लागत की भरपाई के लिए की जाती है। सड़क बनाने के लिए कंपनियां कर्ज भी लेती हैं, जिस पर ब्याज चुकाना होता है। लागत और ब्याज की रकम जब तक वसूल नहीं हो जाती है, तब तक टोल वसूली जारी रहेगी।


सड़क बनाने पर खर्च
टोल से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल नई सड़क बनाने के लिए भी किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क एमएसआरडीसी अपने दम पर सभी सड़कें नहीं बना सकती, क्योंकि निगम के पास इतना पैसा नहीं है।

Updated on:
08 Jul 2019 09:36 am
Published on:
08 Jul 2019 12:31 pm