मुंबई

Nagpur: बेटे को स्तनपान करवाने के लिए पति ने डांटा, तो कलयुगी मां ने 11 महीने के मासूम को मार डाला

Nagpur MIDC: आरोपी एकता को नागपुर ग्रामीण के एमआईडीसी बोरी पुलिस (MIDC Bori Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

2 min read
Oct 14, 2022
child.jpg
नागपुर में मां ने की मासूम की हत्या

Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। जहां एक 20 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने 11 महीने के बेटे को इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योकि उसका पति मासूम (बेटे) को स्तनपान करवाने के लिए उसे डाटता था। बुधवार रात को भी दोनों में बेटे को स्तनपान कराने को लेकर तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद महिला ने वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने हिंगना तालुका (Hingna Taluka) के तकलघाट (Takalghat) में अपने किराए के अपार्टमेंट के पानी के टैंक में बेटे सारांश पथेकर को डुबोकर मार डाला। आरोपी एकता को नागपुर ग्रामीण के एमआईडीसी बोरी पुलिस (MIDC Bori Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़े-Mumbai Gold Smuggling: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 8.40 करोड़ का सोना, तस्कर के बेल्ट से हुआ बरामद

पुलिस ने कहा कि एकता का पति पंजाब चाहता था कि वह बेटे को स्तनपान कराए। जबकि एकता चाहती थी कि उनका बेटा दूसरे स्रोतों से भी दूध पिए और पंजाब को बाहर से दूध लाने के लिए कहती थी। इसको लेकर दोनों में कहासुनी भी होती थी।

पुलिस ने कहा कि एकता और पंजाब ने प्रेम विवाह किया था और सारांश उनका पहला बच्चा था। पुलिस ने बताया कि दंपति कई अन्य घरेलू मुद्दों पर भी झगड़ते थे।

मंगलवार की रात ऑफिस से लौटने के बाद पंजाब की एकता से बहस हो गई। पति की डांट से नाराज एकता ने कथित तौर पर बच्चे को मारने का फैसला किया। बाद में फिर उसने अपहरण का झूठा नाटक रचा। पुलिस ने कहा कि एकता के पति ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। करीब चार घंटे की लगातार पूछताछ के बाद महिला ने अपने बच्चे की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

Published on:
14 Oct 2022 04:37 pm