
Ravi Kishan statement on Mirzapur (IMDb)
Ravi Kishan on censorship: वेब सीरीज 'मिर्जापुर - द मूवी' की रिलीज से पहले एक्टर और सांसद रवि किशन ने फिल्मों में सेंसरशिप का समर्थन करते हुए कहा है कि सिनेमा का समाज और खासकर युवाओं पर गहरा असर पड़ता है। उनका मानना है कि फिल्मकारों को अभिव्यक्ति की आजादी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
आज शुक्रवार, 24 जुलाई को 'आइडिया एक्सचेंज इवेंट' में रवि किशन से एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' से जुड़े हालिया सेंसरशिप विवाद पर सवाल किया गया। इस फिल्म को कथित तौर पर सर्टिफिकेट नहीं मिला था और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के दो दिन बाद ही हटा लिया गया। इस पर रवि किशन ने कहा कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि संभवतः इसमें किसी तरह की संवेदनशीलता का मुद्दा रहा होगा। उनके मुताबिक, उन्हें सिर्फ इतना पता है कि फिल्म रिलीज हुई और बाद में हटा दी गई।
रवि किशन ने कहा कि मनोरंजन के नाम पर किसी समुदाय की भावनाओं को आहत नहीं किया जाना चाहिए और न ही ऐतिहासिक घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि फिल्मकारों और स्टार्स को स्क्रिप्ट लिखते और फिल्म बनाते समय अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। रवि किशन ने आगे बताया, "हम जो बनाते हैं उसका असर युवाओं पर पड़ता है। इसलिए फिल्में बनाते समय जिम्मेदारी बेहद जरूरी है।" साथ ही, रवि किशन ने अपनी फिल्मों और वेब सीरीज 'मां बहन', 'मामला लीगल है' और फिल्म 'धुरंधर' का उदाहरण देते हुए कहा कि ये प्रोजेक्ट बिना किसी बड़े विवाद के रिलीज हुए।
रवि किशन ने बताया कि पहले लोगों को गलत इतिहास पढ़ाया जाता था और किताबें तक जला दी जाती थीं। उनका मानना है कि फिल्मों में ऐतिहासिक घटनाओं को बेहद सावधानी और तथ्यात्मक तरीके से पेश किया जाना चाहिए। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि अगर उनकी किसी फिल्म में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) कई कट लगाने को कहे तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होगी, इस पर रवि किशन ने कहा कि वो सबसे पहले वजह जानना चाहेंगे। यदि किसी फिल्म से किसी समुदाय की भावनाएं आहत होती हों, इतिहास को गलत तरीके से दिखाया गया हो या झूठी कहानी पेश की गई हो, तो वो खुद उसमें बदलाव करने के लिए तैयार रहेंगे। उनके मुताबिक, फिल्मों में भारी निवेश होता है, इसलिए विवाद की स्थिति में समाधान निकालना जरूरी है।
बता दें, रवि किशन ने बताया कि भारत में सेंसरशिप का मुद्दा नया नहीं है। उन्होंने 1970 के दशक के आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में भी कई फिल्मों और स्टार्स को सेंसरशिप का सामना करना पड़ा था। उन्होंने फिल्म 'शोले' और गायक किशोर कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। दरअसल, 4 सितंबर को रिलीज होगी 'मिर्जापुर -द मूवी' रवि किशन अब 'मिर्जापुर -द मूवी' में नजर आएंगे। अमेजन प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज पर आधारित ये फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Updated on:
24 Jul 2026 07:03 pm
Published on:
24 Jul 2026 07:03 pm
