24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

26 दिन की भूख हड़ताल खत्म होते ही इमोशनल हुए प्रकाश राज, सोनम वांगचुक के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना भूख हड़ताल समाप्त किया। इस पर अभिनेता प्रकाश राज ने उन्हें 'देश की अंतरात्मा' बताते हुए उनके त्याग और आंदोलन के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।
2 min read
Google source verification
Sonam Wangchuk and Prakash Raj

Sonam Wangchuk and Prakash Raj (X- @prakashraaj)

Sonam Wangchuk Hunger Strike: एक्टर प्रकाश राज ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के 26 दिन लंबे भूख हड़ताल खत्म करने के बाद उनकी सराहना करते हुए उन्हें 'देश की अंतरात्मा' बताया। वांगचुक के अनशन खत्म करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश राज ने उनके त्याग और आंदोलन के प्रति धन्यवाद दिया।

राजनीतिक दलों के 65 सांसद उनसे मिलने आए थे

सोनम वांगचुक ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि उन्होंने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भूख हड़ताल खत्म की।

बता दें, सोनम वांगचुक ने अपने पोस्ट में कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसद उनसे मिलने आए थे और पत्र लिखकर उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि वो जल्द ही एक अलग वीडियो जारी कर इस निर्णय से जुड़ी शर्तों की विस्तृत जानकारी देंगे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

प्रकाश राज ने जताया समर्थन

सोनम वांगचुक की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, "आपके त्याग और देश की अंतरात्मा बनने के लिए धन्यवाद, सर।" प्रकाश राज उन चुनिंदा फिल्मी हस्तियों में शामिल रहे हैं जिन्होंने शुरुआत से ही CJP के आंदोलन और सोनम वांगचुक के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी है।

बता दें, इस महीने की शुरुआत में प्रकाश राज नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित आंदोलन में भी शामिल हुए थे। उन्होंने प्रदर्शन स्थल से सोनम वांगचुक और अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा था कि वो देश के युवाओं के साथ एकजुटता में खड़े हैं। साथ ही, तस्वीरों में प्रकाश राज प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते और उन्हें संबोधित करते हुए भी नजर आए थे।

दूसरे कलाकारों की चुप्पी पर भी उठाए थे सवाल

आंदोलन के दौरान जब प्रकाश राज से पूछा गया कि इस मुद्दे पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार चुप क्यों हैं, तो उन्होंने कहा था कि ऐसे आंदोलन ये दिखा देते हैं कि कौन लोगों के साथ खड़ा है और कौन नहीं। उनके मुताबिक इतिहास केवल घटनाओं को नहीं, बल्कि कठिन समय में लोगों की भूमिका को भी याद रखता है।

प्रकाश राज के अलावा शबाना आज़मी और पूनम पांडे भी आंदोलन में शामिल हुई थीं। वहीं ऋतिक रोशन, विशाल ददलानी, सोनाक्षी सिन्हा, चिन्मयी श्रीपदा समेत कई अन्य कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए सोनम वांगचुक के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग