मुंबई

पति की गुहार पर भी नहीं पसीजे लोग…भाई को राखी बांधने जा रही महिला के साथ दर्दनाक हादसा

Highway Accident: महाराष्ट्र के नागपुर में भारी को राखी बांधने जा रही महिला की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। पत्नी को तड़पता देख पति लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। इसके बाद उसने पत्नी के शव को बाइक पर बांधा और घर की ओर रवाना हो गया।

2 min read
Aug 11, 2025
नागपुर में भाई को राखी बांधने जा रही महिला की हादसे में मौत, बाइक पर शव लेकर जाता पति। (फोटो: वीडियो से स्क्रीनशॉट)

Highway Accident: महाराष्ट्र के नागपुर में मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। यहां एक हादसे का शिकार हुई पत्नी को तड़पता देख पति राहगीरों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी करुणा भरी पुकार नहीं सुनी। इस दौरान उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक लोगों से मदद की मिन्नतें करने के बाद भी जब किसी ने उसकी बात नहीं सुनी तो पति ने पत्नी के शव को अपनी बाइक पर बांध लिया और घर की ओर रवाना हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नागपुर पुलिस एक्टिव हुई। हालांकि पुलिस जब तक घटनास्‍थल पर पहुंचती, तब पति पत्नी के शव को लेकर वहां से गायब हो चुका था।

ये भी पढ़ें

मां के बाद बेटी से रेप कर रहा था पड़ोसी, इकलौते बेटे ने देखा तो लगा ली फांसी

बाइक पर पति के साथ मायके जा रही थी पत्नी

घटना रविवार को नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। जहां एक व्यक्ति ने सड़क हादसे में पत्नी की मौत के बाद उसके शव को अपनी बाइक से बांध दिया, क्योंकि राहगीरों ने कथित तौर पर उसकी मदद की गुहार को अनसुना कर दिया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 35 साल की ग्यार्शी अपने 36 साल के पति अमित यादव के साथ रक्षाबंधन के लिए महाराष्ट्र के नागपुर जिले के लोनारा से मध्य प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच देवलापार के पास पीछे से एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ग्यार्शी की मौके पर ही मौत हो गई।

भारी बारिश के दौरान हादसा, नहीं मिली मदद

हादसे के समय भारी बारिश हो रही थी। ट्रक की टक्कर से छिटककर दूर गिरी पत्नी को तड़पता देख पति ने मदद के लिए गुजरते वाहनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं रुका। अंत में उसने अपनी पत्नी के शव को अपनी मोटरसाइकिल के पीछे बांधा और अपने घर वापस जाने लगा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसी बीच पुलिस को हाईवे पर हुए हादसे की सूचना मिली। हालांकि जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक अमित पत्नी का शव लेकर गायब हो चुका था। नागपुर पुलिस सूत्रों का कहना है कि पत्नी का शव बाइक पर बांधकर ले जा रहे अमित को खुमारी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका।

पुलिस ने नाकाबंदी कर पति को रोका

फिर हाईवे पुलिस ने नागपुर ग्रामीण और नागपुर शहर पुलिस के साथ मिलकर नाकाबंदी की और अमित को रोक लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह और उसकी पत्नी ग्यार्शी अमित यादव मध्य प्रदेश के करणपुर स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उसने बताया कि बारिश और राहगीरों की मदद न मिलने के कारण उसने अपनी पत्नी के शव को अपनी मोटरसाइकिल से बांधा और लोनारा स्थित अपने घर की ओर चल पड़ा। नागपुर पुलिस ने कहा कि उन्होंने ग्यार्शी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

पुलिस और किन्नरों के बीच भारी बवाल, हिंसक झड़प में गाड़ियां तोड़ीं, 8 पर मुकदमा

Also Read
View All

अगली खबर