मुंबई

नासिक में ‘अशोक खरात’ जैसा एक और पाखंडी, युवती से किया रेप, बोला- मुंह खोली तो रुद्राक्ष से नाश कर दूंगा

Nashik Crime News: महाराष्ट्र में अशोक खरात प्रकरण की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि नासिक जिले से ही एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक ढोंगी बाबा पर युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है।

2 min read
Apr 23, 2026
नासिक में पाखंडी ने युवती को डरा-धमकाकर किया रेप (Photo: X/IANS)

महाराष्ट्र में अशोक खरात यौन उत्पीड़न कांड अभी शांत भी नहीं हुआ था कि नासिक से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आ गया है। निफाड तालुका के धारणगांव खडक स्थित मठ के ढोंगी बाबा महेश गिरी पर एक युवती के साथ यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। नासिक की लासलगांव पुलिस ने आरोपी स्वयंभू बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

ढोंगी अशोक खरात से पत्नी ने मोड़ा मुंह, कोर्ट में बोली- पति की काली करतूतों में नहीं थी साथ

शादी की बाधा दूर करने के नाम पर बुना जाल

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता अपनी बेटी की शादी में आ रही अड़चनों और घरेलू समस्याओं से परेशान थे। इसी समस्या के समाधान के लिए वे अपनी बेटी को महेश गिरी के पास ले गए थे। पाखंडी बाबा ने युवती को 'बाहरी बाधा' होने का डर दिखाया और दावा किया कि उसके पाप ख़त्म करने होंगे।

आरोप है कि महेश गिरी ने युवती को ‘बाहरी बाधा’ होने की बात कहकर उसे तथाकथित ‘पाप नाश’ के नाम पर कुंड में स्नान कराया और फिर एक गूलर के पेड़ के चारों ओर गीले कपड़ों में ही सात बार परिक्रमा करने को कहा।

रुद्राक्ष का डर दिखाकर लॉज में किया दुष्कर्म

अंधविश्वास का जाल बुनने के बाद आरोपी ने युवती को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। उसने माता-पिता को विश्वास में लिया कि 'दैवीय विधि' के बिना पीड़िता का संकट दूर नहीं होगा। इसके लिए युवती को एकांत में ले जाना होगा।

इसके बाद ढोंगी युवती को त्र्यंबकेश्वर रोड स्थित एक लॉज में ले गया, जहां उसने अपने गले में मौजूद रुद्राक्ष की मालाओं का डर दिखाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता से कहां कि वह अगर उसकी बात नहीं सुनेगी तो उसका सर्वनाश कर देगा। उसने किसी से कुछ नहीं बताने की धमकी भी दी। वारदात के बाद आरोपी युवती को नासिक में ही छोड़कर पुणे स्थित अपने मठ भाग गया।

ANIS की पहल से दर्ज हुआ मामला

पीड़िता ने पहले अपने परिवार और फिर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (ANIS) के कार्यकर्ताओं को अपनी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए समिति ने तुरंत जिला पुलिस अधीक्षक को सूचित किया। इसके बाद आरोपी महेश गिरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आशंका जताई जा रही है कि इस ढोंगी बाबा ने और भी कई महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया होगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें

अशोक खरात कांड के अहम गवाह की मौत मामले में नया मोड़, ट्रक चालक ने किया बड़ा खुलासा
Published on:
23 Apr 2026 02:23 pm
Also Read
View All