मुंबई

Nashik: शादी का झांसा देकर महिला से बार-बार रेप, ‘कैंसर’ का झूठ बोलकर 14 तोला सोना और 4.63 लाख कैश हड़पा

Maharashtra Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक पर शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और लाखों रुपये व सोने के गहनों की ठगी करने का आरोप लगा है।
2 min read
May 11, 2026
maharashtra Jalna rape crime
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: WHO)

महाराष्ट्र के नासिक जिले में यौन शोषण और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोपी युवक ने एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर न केवल उसका बार-बार शारीरिक शोषण किया, बल्कि खुद को कैंसर होने का नाटक रचकर उससे लाखों रुपये और जेवर भी हड़प लिए।

सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर प्यार का जाल

पीड़ित महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था। साल 2020 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान आरोपी तौफीक वसीउद्दीन सैयद से हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी ने महिला को सहारा देने और उससे शादी करने का वादा किया, जिससे महिला उस पर पूरी तरह भरोसा करने लगी।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने शादी करने का आश्वासन देकर उसके साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

कैंसर का ड्रामा और लाखों की ठगी  

आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। उसने पीड़िता के पैसे और जेवर लेने के लिए एक बड़ी साजिश रची। आरोपी ने महिला को विश्वास दिलाया कि उसे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है और इलाज के लिए उसे पैसों की सख्त जरूरत है। सहानुभूति के चलते महिला ने उसे अपनी जीवनभर की पूंजी सौंप दी। आरोपी ने महिला से लगभग 14 तोले सोने के आभूषण और 4 लाख 63 हजार रुपये की नकद राशि ऐंठ ली।

पुलिस की कार्रवाई जारी

जब महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ प्यार के नाम पर धोखा हुआ है और आरोपी ने उसे कंगाल कर दिया है, तो उसने इंदापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तौफीक के खिलाफ बलात्कार और धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

प्रेम प्रसंग में युवक ने की खुदकुशी

वहीँ, लातूर जिले में 24 वर्षीय एक युवक ने अपने प्रेम प्रसंग को लेकर सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है उन्हें हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक तेजस घोडके लातूर के रेनापुर तालुका के मोरवाड निवासी थे। शुक्रवार शाम को तेजस ने फांसी लगा ली। सुसाइड नोट बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, तेजस एक लड़की के साथ करीबी मित्रता थी, लेकिन हाल के दिनों में उनके बीच विवाद हो गया था। इसके बाद ही आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर व फोन कर उसे धमकाना शुरू किया, जिस वजह से तेजस मानसिक दबाव में था। मृतक के परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Published on:
11 May 2026 01:04 pm