
Nashik Latest Crime News: महाराष्ट्र के नासिक जिले में तनिष्क के शोरूम में चोरी की घटना घटी है। जानकारी के मुताबिक, शरणपुर रोड स्थित तनिष्क गोल्ड ज्वैलरी शोरूम (Tanishq Showroom) में एक महिला ग्राहक बनकर आई और सेल्समैन की आंखों के सामने से कीमती सोने के कंगन चुरा लिए। यह पूरा वाकिया शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
तनिष्क शोरूम के एक कर्मचारी ने चोरी की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक शरणपुर रोड पर तनिष्क का गोल्ड ज्वैलरी शोरूम है। संदिग्ध अंजू चोपड़ा बीते गुरुवार को वहां आई थी। उसने शोरूम में सोने की चूड़ियां देखीं। इस दौरान उसने कथित तौर पर हाथ की सफाई दिखाते हुए पलभर में दो लाख की दो सोने की चूड़ियां चुरा ली। यह भी पढ़े-Cobra Video: भंडारा में एक ही घर में मिले 12 नाग, वन विभाग की मदद से किया गया रेस्क्यू
कर्मचारी की शिकायत के अनुसार, कई चूड़ियां दिखाने के बाद भी अंजू को चूड़ियाँ पसंद नहीं आईं। इसलिए वे वापस चली गयी। शुक्रवार (15 जुलाई) की रात शोरूम में रखे स्टॉक की जांच की गई तो पता चला कि 2 लाख 16 हजार 354 रुपये की दो सोने की चूड़ियां गायब हैं।
जिसके बाद चोरी होने की संभवना के चलते शोरूम के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। जिसमें पता चला कि संदिग्ध अंजू चोपड़ा ने दो सोने की चूड़ियां चुराई हैं। जिसके बाद नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस में संदिग्ध महिला के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।