मुंबई

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा वायुसेना का C-295 विमान, आसमान में गरजा सुखोई, देखें वीडियो

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का सफल परीक्षण किया गया।
less than 1 minute read
Oct 11, 2024
Navi Mumbai International Airport news

Navi Mumbai International Airport : नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर IAF C-295 की पहली लैंडिंग हुई। भारतीय वायुसेना (IAF) का विमान रनवे पर ट्रायल रन के लिए एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रनवे का परीक्षण सफल

अधिकारिक बयान के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आज (11 अक्टूबर) नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का सफल परीक्षण किया गया। वायुसेना के सी-295 विमान को सफलतापूर्वक रनवे पर उतारा गया। इसके बाद विमान पर पानी की बौछार (वाटर सैल्यूट) कर अनोखी सलामी दी गई। इसके अलावा रनवे से सुखोई-30 (Sukhoi) लड़ाकू विमान ने भी सफलतापूर्वक फ्लाई-पास किया।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम अंतिम चरण में है। इसके चलते आज एयरपोर्ट के रनवे का परीक्षण किया गया। इस परीक्षण के बाद सुखोई 30 लड़ाकू विमान ने फ्लाईपास भी किया।

वायुसेना का सी295 विमान गुजरात के गांधीनगर से और सुखोई पुणे से आया था। लैंडिंग के बाद सी295 विमान के पायलट को मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा सम्मानित किया गया।

मार्च 2025 में होगा शुरू

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट मार्च 2025 से नियमित यात्री सेवाओं के लिए खुल जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद हर साल लगभग 9 करोड़ यात्री इस एयरपोर्ट से यात्रा करेंगे। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अटल सेतु, मुंबई के साथ-साथ नवी मुंबई मेट्रो, दो खाड़ी मार्ग से जोड़ा जा रहा है।

Updated on:
11 Oct 2024 05:11 pm
Published on:
11 Oct 2024 05:04 pm