मुंबई

नवी मुंबई में 13-14 मई को 24 घंटे पानी सप्लाई बंद! जानें किस इलाके में कब होगी कटौती

Navi Mumbai Water Cut: नवी मुंबई के कई इलाकों में 13 और 14 मई को पानी की कटौती होने वाली है। एनएमएमसी के अनुसार, 24 घंटे की इस कटौती के बाद भी कम दबाव के साथ पानी की आपूर्ति होने की संभावना है।

2 min read
May 12, 2026
नवी मुंबई में 13 और 14 मई को पानी कटौती (Photo: IANS/File)

नवी मुंबई के लाखों घरों में अगले दो दिन पानी की कटौती होने वाली है। नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) ने बड़े स्तर पर मेंटेनेंस और प्री-मानसून पाइपलाइन मरम्मत कार्य के चलते 24 घंटे पानी सप्लाई पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है। महानगरपालिका ने नागरिकों से पहले से पानी जमा करने और जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें

मुंबई, ठाणे और भिवंडी में 15 मई से 10% पानी की कटौती, झीलों में बचा है सिर्फ इतना पानी

पानी की कटौती का समय

एनएमएमसी के अनुसार, 13 मई सुबह 10 बजे से 14 मई सुबह 10 बजे तक नवी मुंबई के कई इलाकों में पानी सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा 14 मई की शाम को भी पानी कम दबाव के साथ सप्लाई किए जाने की संभावना जताई गई है।

महानगरपालिका ने बताया कि मुख्य पानी की पाइपलाइन पर आवश्यक मरम्मत, नए वाल्व लगाने का काम, पाइपलाइन कनेक्शन और प्री-मानसून मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इसी वजह से पानी सप्लाई बंद की जाएगी।

नवी मुंबई के ये इलाके होंगे प्रभावित

इस 24 घंटे की पानी कटौती का असर नवी मुंबई के कई प्रमुख इलाकों पर पड़ेगा। जिन क्षेत्रों में पानी सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी उनमें ऐरोली, बेलापुर, नेरुल, वाशी, तुर्भे, सानपाड़ा, कोपर खैराने, घनसोली, खारघर और कामोठे शामिल हैं। इन इलाकों में रहने वाले नागरिकों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।

नवी मुंबई के हजारों घरों में 24 घंटे पानी सप्लाई ठप

महानगरपालिका ने कहा है कि मानसून से पहले जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए यह काम बेहद जरूरी है। एनएमएमसी ने नागरिकों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि लोग अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पानी स्टोर कर लें और पानी का उपयोग बेहद सावधानी से करें।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पानी सप्लाई धीरे-धीरे सामान्य की जाएगी, लेकिन कुछ इलाकों में कम प्रेशर की समस्या शुरू में बनी रह सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा- अभी से शुरू करें पानी बचाना

मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्य के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कमजोर मॉनसून के प्रभाव को कम करने के लिए अभी से पानी बचाना शुरू कर दें। उन्होंने अधिकारियों को जल संरक्षण परियोजनाओं में तेजी लाने, जल प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने और पारंपरिक जल स्रोतों जैसे कुएं और तालाबों को पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए हैं। पिछले महीने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दो उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें

अल-निनो के खतरे के बीच महाराष्ट्र सरकार का मेगा प्लान, अगस्त तक नहीं होगी पीने के पानी की किल्लत
Updated on:
12 May 2026 05:01 pm
Published on:
12 May 2026 04:56 pm
Also Read
View All