मुंबई

मेट्रो-3 के काम में एक वर्ष की देरी

प्रोजेक्ट अब 2020 की बजाय 2021 में पूरा होगा
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2018, 8:14 PM IST
Mumbai, Mumbai, Maharashtra, India
Mumbai, Mumbai, Maharashtra, India

मुंबई. मुंबई में मेट्रो -3 प्रोजेक्ट अब 2020 की बजाय 2021 में पूरा होगा। इससे 1460 करोड़ की लागत बढ़ जाएगी और मुंबई को ट्रैैफिक जाम से मुक्ति नहीं मिलेगी। मुंबई मेट्रो रेल कार्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विन भिडे ने पत्रिका को बताया कि मानव निर्मित समस्याओं के कारण यह देरी हो रही है। अब यह कार्य दिसम्बर 2020 की बजाय दिसम्बर 2021 में पूरा होगा। पत्रिका के सवाल का जवाब देते हुए भिडे ने कहा कि हम काम के साथ साथ कई मोर्चों पर लोगों से लड़ रहे हैं, जिसके कारण यह देरी हो रही है। पिछले दो साल से पेड़ काटने पर स्टे लगा रहा, जिसके चलते हमारा एक पूरा सीजन खराब हो गया। इसके साथ ही आरे कारशेड का 50 प्रतिशत काम भी पेड़ काटने की परमिशन न मिलने के कारण रुका हुआ है। इसी तरह कोर्ट के आदेश के चलते कालबादेवी टनल की खुदाई का कार्य पिछले चार महीनों से रुका हुआ है। मेट्रो को लेकर बहुत से एनजीओ, पर्यावरण प्रेमी और दूसरे एक्टिविस्टों ने कोर्ट में केस किया हुआ था, जिसमें से ज्यादातर को कोर्ट ने खारिज कर दिया। लेकिन इस सब में हमारा समय तो नष्ट हुआ ही है। अश्विनी ने बताया कि अगर हमारा कार्य एक दिन देरी से होगा, तो हमें लगभग चार करोड़ का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इन सारी परेशानियों के बावजूद हम कई महत्वपूर्ण चरणों पर तेजी से काम कर रहे हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि हम काम में तेजी लाकर जल्द से जल्द मेट्रो-3 का काम पूरा कर लें। इसके लिए हमने अपनी सभी टीवीएम मशीनों को टनल को पूरा करने के काम पर लगा दिया है।

कहां-कहां से होकर गुजरेगी मेट्रो 3

- सीएसएमटी-मुंबई सेंट्रल : कालबादेवी, गिरगांव और ग्रांटरोड़।
- मुंबई सेंट्रल-वर्ली : सेंट्रल मेट्रो, महालक्ष्मी, साइंस म्यूजियम और वर्ली
- वर्ली से धारावी : सिद्धिविनायक, दादर, सीतलादेवी
- धारावी-सांताकू्रज : धारावी, बीकेसी, विद्यानगरी, सांताक्रूज
- सांताक्रूज-सहार : डोमेस्टिक एयरपोर्ट, सहार रोड़,
अंतराष्र्टीय एयरपोर्ट
सहार-सीप्ज : मरोल नाका, एमआईडीसी और सिप्स

Updated on:
27 Nov 2018, 8:14 PM IST
Published on: