16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले थे देश रक्षा में, अब जुटे सड़क सुरक्षा में

२६/११ के जाबांज मरीन कमांडो प्रवीण ने पत्रिका से साझा किए कुछ पल शौर्य चक्र विजेता बने देश के पहले दिव्यांग आयरनमैन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

arun Kumar

•

Updated: 27 Nov 2018, 7:54 PM IST

the-first-was-in-defense-of-the-country-now-in-the-road-safety

the-first-was-in-defense-of-the-country-now-in-the-road-safety

शैलेंद्र शर्मा
मुंबई/जयपुर
मरीन कमांडो प्रवीण तेवतिया ने दस साल पहले २६/११ आतंकी हमले से करीब 150 लोगों को बचाया था। अब वे सड़क सुरक्षा का संदेश दे लोगों की सेवा में जुटे हैं। शौर्य चक्र विजेता तेवतिया देश के पहले दिव्यांग आयरमैन हैं। सड़क सुरक्षा के पैदल मार्च से जुड़े कार्यक्रम के दौरान जांबाज कमांडो ने पत्रिका से कुछ पल साझा किए। उन्होंने पत्रिका मुहिम- सड़क सुरक्षा को भी सराहा। प्रवीण ने दुर्गम लद्दाख में आयोजित मैराथन दौड़ में अपनी ताकत दिखाई और 72 किमी की रेस पूरी कर सबके हैरत में डाल दिया। उन्होंने साबित कर दिया कि आतंकियों की गोलियां उनकी हिम्मत को झुका नहीं सकती हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के भटौला निवासी तेवतिया 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमले के समय मरीन ड्राइवर थे। कमांडो ऑपरेशन करने वाली दूसरी टीम में शामिल होकर वह होटल पहुंचे थे।

सब जिंदगी की दुआ मांग रहे थे

प्रवीण ने बताया कि ताज होटल के कोने में जीएम समेत करीब १५० लोग फंसे थे। सभी आंखें बंद और हाथ जोड़कर ईश्वर और प्रियजनों को याद करने लगे। तभी कमांडो प्रवीण तेवतिया ने मोर्चा संभाला और आंतकियों को होटल के मुख्य पोर्च में ही रोक दिया। इस दौरान उन्हें करीब पांच गोलियां लगीं और वे बेहोश होकर गिर गए। साथियों ने शहीद हुआ मानकर आतंकियों को मारने के लिए उसके पास ही हैंड ग्रेनेड फेंका मगर वह फटा नहीं। होश आया तो देखा कि सभी १५० लोग सुरक्षित थे।

सोचा अब तो मौत पक्की है मगर...

प्रवीण ने बताया कि लोगों को बचाने में एक गोली उनके कान में तो चार गोलियां फेफड़ों में जा धंसीं। अश्रु गैस से श्वांस लेने में तकलीफ होने के बावूजद वे आंतकियों से लोहा लेते रहे और बेहोश होकर गिर गए। आंतकी उन्हें मरा मानकर अगले टारगेट पर मुड़ गए। तेवतिया ने बताया कि वे भी यह सोच चुके थे कि अब मौत पक्की है मगर लोगों की सेवा के लिए वे फिर बच गए।