16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे पर टैंकरों से डीजल चोरी करने वाली गैंग का राजफाश, दो गिरफ्तार

पालड़ी एम थाने का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 27 Nov 2018, 7:21 PM IST

sirohi

sirohi

पोसालिया. पालड़ी एम थाना पुलिस ने हाइवे पर टैंकरों से डीजल चोरी कर होटल-ढाबों पर भण्डारण कर अवैध रूप से बेचने वाली गैंग का राजफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एसपी जय यादव, एएसपी सरजीतसिंह मीणा के निर्देश पर संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को पालड़ी एम में स्थित एक ढाबे पर चालक धीरोडदा (जसवन्तगढ़) जिला नागौर इरफान पुत्र बाबू खां मुसलमान डीजल भरे टैंकर की सील तोड़कर पाइप के जरिए डीजल निकालकर ढाबा कर्मचारी खाबड़ा जिला जोधपुर निवासी दिनेश पुत्र भागीरथ बिश्नोई को बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर टैंकर व टैंकर में भरा करीब 20 हजार लीटर डीजल, ढाबे पर अलग-अलग टैंकरों से संग्रहित 280 लीटर डीजल जब्त किया। पुलिस की ओर से आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित
सिरोही. सरूपगंज चिकित्सालय में मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व ग्लोबल हॉस्पीटल माउण्ट आबू की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामलाल ने बताया कि शिविर में 55 मरीजों उपचार किया गया। इनमें से 9 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए माउंटआबू रेफर किया गया। इस मौके मंगलसिंह, भरत कुमार जोशी, खेताराम कलबी, निकुल आदि ने सेवाएं दी।
जोड़ मतदाता जागरूकता...
सिरोही. भारजा में स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गांव के मुख्य मार्गों से वोट बारात निकालकर मताधिकार करने का संदेश दिया। इस मौके ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार पुरोहित, बीईईओ जगदीश कुमार रावल, पीईईओ भोपालराम पुरोहित मौजूद थे।