16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: पहली बार ट्रांसजेंडर ने हासिल किया ड्राइविंग लाइसेंस

इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख के अनुसार- वह एक दशक से बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चला रही थीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 27 Nov 2018, 6:42 PM IST

pakistan

पाकिस्तान: पहली बार ट्रांसजेंडर ने हासिल किया ड्राइविंग लाइसेंस

एशिया के देश भी ट्रांसजेंर्ड्स की समस्याओं के प्रति जागरूक होने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आया है। पाकिस्तान यातायात अधिकारियो ने देश के इतिहास में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर महिला को ड्राइविंग लाइसेंस दिया है।

पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार लाइसेंस प्राप्त करने वाली ट्रांसजेंडर महिला का नाम लैला अली है। इस्लामाबाद ट्रैफिक पुलिस (आईटीपी) ने लैला को इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख के विशेष निर्देशों के तहत लाइसेंस उपलब्ध कराया।

इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख के अनुसार- वह एक दशक से बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चला रही थीं। लैला ने बताया कि चर्चा के दौरान पुलिस प्रमुख ने आश्वासन दिया कि ट्रांसजेंडर समुदाय की परेशानियों पर ध्यान दिया जाएगा और जल्द उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। एक अध्ययन के अनुसार- वर्तमान में पाकिस्तान में लगभग 500,000 ट्रांसजेंडर रह रहे हैं।

बता दें, इसी साल मई महीने में पाकिस्तान की संसद ने ट्रांसजेंडर पर्सन्स एक्ट पारित किया था। इसमें इन लोगों की सुरक्षा और अधिकारों का प्रावधान है।