16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सालासर बालाजी के जयकारे से गूंजा भायंदर, भजन-कीर्तन में झूमे लोग

जनप्रतिनिधि भी पहुंचे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Chandra Prakash sain

•

Updated: 27 Nov 2018, 6:39 PM IST

सालासर बालाजी के जयकारे से गूंजा भायंदर, भजन-कीर्तन में झूमे लोग

सालासर बालाजी के जयकारे से गूंजा भायंदर, भजन-कीर्तन में झूमे लोग


मीरा भायंदर.
अंजनी कुमार सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रथम वार्षिक महोत्सव का आयोजन ओस्तवाल बगीचा आरएनपी पार्क भायंदर में किया गया। इसमें एक हजार से अधिक भक्तों ने शिरकत की और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। रविवार को हुए इस महोत्सव की शुरुआत सुबह नौ बजे से श्री गणेश पूजा से हुई। इसके बाद अमृत वाणी और ग्यारह बजे से सुंदरकांड पाठ हुआ। जसवंतगढ़ की नम्रता करवा, मुंबई की डिंपल अग्रवाल, मुंबई के जयकुमार दीवाना और कोलकाता के राम अवतार अग्रवाल की गायकी से हजारों भक्त भाविभोर हो गए। ओस्तवाल बगीचा हॉल में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे-बुजुर्ग पहुंचे थे।
इस अवसर पर अखंड ज्योत, भव्य झांकियां, छप्पन भोग के साथ महाप्रसाद की व्यवस्था ट्रस्ट ने की थी। आयोजन में स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल मेहता, पूर्व महापौर गीता जैन सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी विशाल शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, मानव माहेश्वरी, अध्यक्ष किशन शर्मा, उपाध्यक्ष राजू दाधीच का खास योगदान रहा। सचिव राजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज रिणवा, अभिषेक तिवाड़ी, मनीष चौमाल, विमल अग्रवाल, सुभाष आचार्य, संजय शर्मा, महिला अध्यक्ष प्रज्ञा शर्मा, राजकुमारी शर्मा, कुसुम शर्मा, श्वेता जोशी सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।