
लाहौर। पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से बुलावे के बाद पाकिस्तान चले गए हैं। इतना ही नहीं सिद्धू ने पाकिस्तान में जाकर वहीं की भाषा बोलना शुरू कर दिया है। जी हां, पाकिस्तानी मीडिया के सामने सिद्धू ने रफाल डील का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं सिद्धू ने अपने उस फैसले को भी सही ठहराया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान आर्मी चीफ को गले लगाया था। आपको बता दें कि जब सिद्धू पाक पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए थे तो उस समय सिद्धू ने पाकिस्तान आर्मी चीफ को गले लगाया था।
मंगलवार को सिद्धू ने लाहौर में कहा कि गले लगाना तो नॉर्मल है, जब दो पंजाबी मिलते हैं तो ऐसे ही मिलते हैं। आपको बता दें कि सिद्धू करतारपुर साहिब कॉरिडोर के शिलान्यास के मौके पर पाकिस्तान गए हैं।