16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छठ पूजा के बहाने राज ठाकरे पर बरसे सुनील शुक्ला, बोले- उत्तर भारतीय समाज मार खाने के लिए नहीं आया

Raj Thackeray MNS: छठ पूजा के मौके पर उत्तर भारतीय विकास सेना के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने राज ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज महाराष्ट्र में मार खाने के लिए नहीं आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 16 Nov 2026, 2:13 PM IST

Raj Thackeray MNS on Chhath Puja row

मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Photo: IANS/File)

Chhath Puja Controversy: महाराष्ट्र में छठ पूजा के मौके पर एक बार फिर मराठी और उत्तर भारतीयों के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। खासकर मुंबई में छठ पूजा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिली। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मुंबई में छठ पर्व मनाने का विरोध किया। इस बीच, उत्तर भारतीय विकास सेना (Uttar Bhartiya Vikas Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुनील शुक्ला ने राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज महाराष्ट्र में मार खाने के लिए नहीं आया है और वह किसी के सामने झुकेगा नहीं।

'उत्तर भारतीय समाज मार खाने के लिए नहीं आया'

छठ पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित सुनील शुक्ला ने राज ठाकरे के पुराने बयान का जिक्र करते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "एक साल पहले राज ठाकरे ने कहा था कि जिसे मराठी बोलना नहीं आता, उसके कान के नीचे मारो। इसके बाद मैंने सुप्रीम कोर्ट जाकर उनके खिलाफ केस किया। क्योंकि मेरा समाज मार खाने के लिए यहां नहीं आया है।"

सुनील शुक्ला ने आगे कहा कि उत्तर भारतीय समाज अपनी पहचान और सम्मान के लिए खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर भारतीयों को किसी भी तरह के दबाव में आने की जरूरत नहीं है।

'कोई उत्तर भारतीयों पर भारी पड़ेगा तो...'

सुनील शुक्ला ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा, "यहां कोई भी उत्तर भारतीयों पर भारी पड़ने की कोशिश करेगा, तो मैं बीच में खड़ा दिखाई दूंगा। उत्तर भारतीय समाज झुकने वाला नहीं है।"

उन्होंने महाराष्ट्र में स्थायी रूप से रहने वाले उत्तर भारतीयों से एकजुट होने की अपील भी की। शुक्ला ने कहा कि आने वाले समय में संघर्ष और बढ़ सकता है, इसलिए सभी को एक साथ आना चाहिए, ताकि अपनी ताकत दिखाई जा सके।

छठ पूजा पर गरमाया मराठी बनाम उत्तर भारतीयों का मुद्दा

महाराष्ट्र में हर साल छठ पूजा के दौरान मराठी और उत्तर भारतीयों के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिलती है। इस बार भी खासकर मुंबई में इस मुद्दे को लेकर विवाद खड़ा करने की कोशिश हुई। न केवल मनसे बल्कि भाजपा सहित तमाम राजनीतिक दलों की और से इस महापर्व पर प्रतिक्रियाएं सामने आई।

अब इस पूरे विवाद पर उत्तर भारतीय विकास सेना प्रमुख के बयान के बाद राज ठाकरे की मनसे क्या प्रतिक्रिया देती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।