मुंबई

‘कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका हूं’, ऑफिस ग्रुप से नंबर निकालकर भेजता था अश्लील वीडियो, आरोपी अशरफ गिरफ्तार

Crime News Hindi Mumbai: मुंबई के महालक्ष्मी में सीनियर कर्मचारी अशरफ सिद्दीकी ने हिंदू युवती को अश्लील वीडियो भेजकर परेशान किया। निकाह और धर्म पर दिए विवादित बयान के बाद आरोपी गिरफ्तार।

2 min read
Apr 25, 2026
Mumbai Love Jihad News
ऑफिस ग्रुप से नंबर निकालकर भेजता था अश्लील वीडियो

Mumbai Love Jihad News: आर्थिक राजधानी मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में एक 19 वर्षीय हिंदू युवती ने अपने सीनियर सहकर्मी अशरफ सिद्दीकी के खिलाफ एग्रीपाडा पुलिस स्टेशन में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था और उस पर निकाह करने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके फोन को जब्त कर लिया है।

ऑफिस ग्रुप से नंबर निकाल शुरू की दरिंदगी

पीड़िता महालक्ष्मी की एक नामी कंपनी में टेलीकॉलर के तौर पर काम करती है। आरोपी अशरफ ने कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप से युवती का नंबर निकाला और 21 अप्रैल को उसे कॉल किया। जब युवती ने पहचान पूछी, तो उसने अपना नाम बताकर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने शुरू कर दिए। युवती ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी के सभी मैसेज और वीडियो के स्क्रीनशॉट ले लिए ताकि वह अपनी बात से मुकर न सके।

धर्म और निकाह को लेकर किए अजीबोगरीब दावे

एफआईआर के अनुसार, अशरफ ने युवती पर प्रेम संबंध बनाने का दबाव डालते हुए कहा कि वह शादी के बाद भी उसे हिंदू धर्म में रहने देगा और मंदिर जाने या कलावा पहनने से नहीं रोकेगा। उसने अपनी पारिवारिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा, 'मेरे चाचा की तीन बीवियां हैं, जिनमें से एक हिंदू और दो मुसलमान हैं।' आरोपी ने यह भी दावा किया कि आजकल हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़के ही पसंद आते हैं।

'कई हिंदू लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका हूं'

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पिछले तीन दिनों से मानसिक शोषण झेल रही थी। आरोपी उसे लॉज पर चलने के लिए मजबूर कर रहा था। आरोपी ने चैट में यह भी कबूल किया कि वह पहले भी कई हिंदू लड़कियों के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है और उसे इस बात का कोई डर नहीं है। स्थानीय निवासियों ने इसे 'जिहादी मानसिकता' के तहत किया गया षड्यंत्र करार दिया है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एग्रीपाडा पुलिस ने आरोपी के लोकेशन को ट्रेस किया और गुरुवार रात उसे दबोच लिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या अशरफ ने कंपनी की अन्य लड़कियों को भी इसी तरह अपना निशाना बनाया था।

Published on:
25 Apr 2026 12:06 pm