मुंबई

किले पर किनारे खड़ा किया, सिया ने पीछे से चेक किया था एंगल! केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में 5053 पन्नों के आरोपपत्र से नए खुलासे हुए हैं। पुलिस ने मोबाइल डेटा, सीडीआर, फोटो और तकनीकी विश्लेषण रिपोर्ट को बतौर पुख्ता डिजिटल सबूत अदालत में सौंपा है।
3 min read
• •
Updated: 3 Oct 2026, 3:32 PM IST
Ketan Agarwal Murder siya
केतन अग्रवाल हत्याकांड, चार्जशीट में सिया को लेकर सनसनीखेज खुलासा (Patrika File Photo)

Siya Goyal Chetan Chaudhary: महाराष्ट्र के लोहगढ़ किले पर केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस की जांच से कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, सिया गोयल ने कथित तौर पर उस जगह की पहले ही रेकी की थी, जहां 18 जून को रियल स्टेट कारोबारी केतन को खाई में धकेले जाने का आरोप है। जांच में यह भी सामने आया है कि 31 मई को लोहगढ़ किले पर पहुंचने के दौरान सिया ने अपने मंगेतर केतन को उसी स्थान पर खड़ा कर अलग-अलग एंगल से उसकी तस्वीरें ली थीं।

इस मामले में पुलिस ने 5,053 पन्नों का चार्जशीट दाखिल किया है। इसमें सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे के खिलाफ जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों का उल्लेख किया गया है।

जिस जगह केतन की मौत हुई, वहां पहले भी पहुंची थी सिया

पुलिस के अनुसार, सिया और केतन 31 मई को लोहगढ़ गए थे। जांच में दावा किया गया है कि जिस जगह से 18 जून को केतन को कथित तौर पर खाई में धकेला गया, उसी स्थान पर सिया ने 31 मई को केतन को खड़ा किया था।

इसके बाद केतन की कई तस्वीरें अलग-अलग कोणों से ली गईं। तस्वीरों में केतन के पीछे से किले के नीचे दिखाई देने वाले बांध का पानी और आसपास का प्राकृतिक नजारा दिखाई दे रहा था। पुलिस का दावा है कि इन तस्वीरों का कथित योजना में इस्तेमाल किया गया।

जांच दस्तावेजों के अनुसार, सिया और केतन 14 जून को भी लोहगढ़ गए थे। पुलिस के मुताबिक, उस दौरान भी केतन को खाई में धकेलने का कथित प्रयास किया गया था, लेकिन वह सफल नहीं हुआ।

1800 चैट और डिजिटल डेटा की फॉरेंसिक जांच

मामले की जांच में पुलिस ने डिजिटल सबूतों पर भी खास ध्यान दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से संबंधित 1,801 चैटिंग और डिजिटल गतिविधियों का डेटा जांच के दायरे में आया। इनमें से 11 व्हाट्सऐप चैट कथित तौर पर डिलीट कर दी गई थीं। पुलिस का दावा है कि फॉरेंसिक जांच के दौरान इन डिलीट चैट को फिर से हासिल किया गया।

चार्जशीट में मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), तस्वीरों और तकनीकी विश्लेषण रिपोर्ट को भी सबूत के तौर पर शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन में मौजूद अलग-अलग ऐप और प्लेटफॉर्म के डेटा की भी जांच की। इसमें चैटजीपीटी, गूगल सर्च, व्हाट्सएप, इन्स्टाग्राम, फेसबुक, स्नैपचैट, बायोमी और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े डेटा को शामिल किया गया।

जांच में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, बायोमी ऐप से 135, चैटजीपीटी से 81, फेसबुक से 19, इंस्टाग्राम से 248, नॉलेजसी से 151, नेटिव मैसेज से 262, रिसेंट से 410, स्नैपचैट से 128 और व्हाट्सऐप से 367 चैट या सर्च से संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल की गई।

पुलिस के मुताबिक, इन डिजिटल रिकॉर्ड का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों के बीच हुई बातचीत और उनकी गतिविधियों की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया गया।

धक्का दिया और फिर मार दी लात- चश्मदीद का खुलासा

केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले से गिरने के बाद मौत को शुरुआत में दुर्घटना के तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद बताया कि यह मामला पूर्वनियोजित साजिश कर हत्या का है।

18 जून की सुबह केतन और सिया लोनावला के लोहगढ़ किला पहुंचे थे, जहां आरोपी चेतन चौधरी पहले से ही भेष बदलकर मौजूद था। सिया केतन को उसी पहले से तय जगह पर ले गई। जब केतन खाई की ओर देख रहा था, तभी सिया के इशारे पर चेतन ने उसे पीछे से जोरदार धक्का दिया। केतन ने खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन नीचे बैठी सिया ने उसके पैर पर जोर से लात मार दी, जिससे संतुलन बिगड़ने पर केतन सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Updated on:
3 Oct 2026, 3:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी