मुंबई

Mumbai: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, इंजन का हिस्सा काटकर निकालना पड़ा शव, 1.5 घंटे बाधित रही सेवा

Titwala Punjab Mail Accident: मध्य रेलवे के कल्याण-कसारा मार्ग पर टिटवाला रेलवे स्टेशन के पास एक रोंगटे खड़े कर देने वाली दुर्घटना हुई। सीएसएमटी से फिरोजपुर जा रही पंजाब मेल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि मृतक के शरीर के टुकड़े इंजन के निचले हिस्से में बुरी तरह फंस गए।
2 min read
Mar 27, 2026
Titwala Railway Accident
टिटवाला स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, पंजाब मेल की चपेट में आया शख्स

महाराष्ट्र में मध्य रेल के व्यस्त कल्याण-कसारा रेल मार्ग पर गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। टिटवाला रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के कारण रेल यातायात पूरी तरह से चरमरा गया और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

पंजाब मेल की चपेट में आया व्यक्ति

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 9 बजे हुआ, जब पंजाब मेल टिटवाला स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति के शरीर के टुकड़े ट्रेन के इंजन के निचले हिस्से (कैटल गार्ड) में फंस गए।

इस भयानक् हादसे के कारण ट्रेन को स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। शव के हिस्सों को निकालने में काफी समय लग गया और आखिरकार कैटल गार्ड को काटकर हटाना पड़ा। इसके बाद ही ट्रेन को रात 10 बजकर 53 मिनट पर आगे के लिए रवाना किया जा सका।

1.5 घंटे तक बाधित रही रेल सेवा

इस हादसे के चलते कल्याण-कसारा रेल मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक रेल सेवा प्रभावित रही। इसका असर मुंबई लोकल ट्रेनों के साथ-साथ उत्तर भारत की ओर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ा। कई ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विरार-वैतरणा लाइन पर भी शख्स की मौत

इसी बीच, पश्चिम रेलवे के विरार और वैतरणा स्टेशनों के बीच भी ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हुआ। गुरुवार को चेन्नई-अहमदाबाद एक्सप्रेस के सामने एक अज्ञात व्यक्ति के आने से यह दुर्घटना हुई। पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के कारण पश्चिमी रेलवे की डाउन लाइन पर यातायात लगभग एक घंटे तक बाधित रहा। जिस वजह से वेस्टर्न लाइन की लोकल और गुजरात की ओर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया।

रेलवे प्रशासन लगातार यात्रियों से ट्रैक पार न करने की अपील करता रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग नियमों को नजरअंदाज करते हैं। यह दोनों हादसा भी इसी लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है, जिसमें दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Updated on:
27 Mar 2026 02:57 pm
Published on:
27 Mar 2026 02:56 pm
Also Read
View All
‘हर हफ्ते 50 लाख कमाता हूं’, कुशाल टंडन के दावे पर वृद्धि पटवा का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मुझे क्या फर्क पड़ता है’

लोकतंत्र और भ्रष्टाचार के काले सच से रूबरू कराएंगी ये 7 फिल्में, ‘नायक’ और ‘न्यूटन’ भी लिस्ट में शामिल

‘धुरंधर’ फेम अभिनेत्री आयशा खान को पुलिस ने किया डीटेन, प्रदर्शन में लेना चाहती थीं हिस्सा, बोलीं- मैं सिर्फ खड़ी हुई थी

‘छात्रों की लड़ाई सही, लेकिन राजनीति से रहें दूर’, अनुपम खेर का NEET में गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन पर रिएक्शन वायरल

‘जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तो राहुल गांधी पीएम आवास क्यों ले जा रहे?’, कंगना रनौत ने किया प्रदर्शन भड़काने का दावा