मुंबई

‘एनडीए में आ जाइए, मंत्री पद मिलेगा’, रामदास आठवले का ऑफर शरद गुट ने ठुकराया, ‘शेखचिल्ली’ कहा

Sharad Pawar NCP: रामदास आठवले ने शरद पवार और उनकी पार्टी के 8 सांसदों को भाजपा नीत NDA में शामिल होने का ऑफर दिया। हालांकि एनसीपी (एसपी) ने पलटवार करते हुए आठवले को ‘शेखचिल्ली’ बताया।
2 min read
Aug 18, 2026
Sharad Pawar NCP Ramdas Athawale NDA offer
शरद पवार और रामदास आठवले (Photo: IANS)

Ramdas Athawale Offer Sharad Pawar: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के सांसदों को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने का खुला ऑफर दिया है। आठवले ने कहा कि अगर शरद पवार सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल नहीं होते हैं, तो उनकी पार्टी के आठ लोकसभा सांसदों को अलग से NDA का हिस्सा बनने पर विचार करना चाहिए। वहीं, आठवले के बयान पर शरद पवार गुट ने तीखा पलटवार करते हुए उन्हें ‘शेखचिल्ली’ करार दिया है।

आठवले का यह बयान ऐसे समय आया है, जब केंद्र में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद बहुत जल्द केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। उन्होंने संकेत दिया कि इस फेरबदल में बीजेपी के साथ-साथ सहयोगी दलों के नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है।

शरद पवार गुट को NDA में आने का ऑफर

रामदास आठवले ने शरद पवार गुट की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए कहा कि राजनीतिक और वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन विकास के लिए एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को एनडीए में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर शरद पवार सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हैं, तो उनकी पार्टी के आठ लोकसभा सांसदों को स्वतंत्र रूप से सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा बनने पर विचार करना चाहिए।

आठवले के इस बयान को शरद पवार गुट के सांसदों को केंद्र की सत्ता में हिस्सेदारी का संकेत देने के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, शरद पवार गुट की ओर से एनडीए में शामिल होने को लेकर कोई सकारात्मक संकेत नहीं दिया गया है।

‘आठवले शेखचिल्ली हैं’, शरद गुट का पलटवार

रामदास आठवले के बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने तीखा हमला बोला। उन्होंने आठवले को ‘शेखचिल्ली’ बताते हुए कहा कि वह हमेशा खयाली पुलाव पकाते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आठवले सत्ता के अलावा किसी विचारधारा में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने आठवले के एनडीए में शामिल होने के प्रस्ताव को खारिज करते हुए इसे महज राजनीतिक कल्पना बताया।

‘बहुत जल्द हो सकता है कैबिनेट फेरबदल’

केंद्रीय मंत्री आठवले ने मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में भी बदलाव की संभावना है और यह फेरबदल बहुत जल्द हो सकता है।

उन्होंने संकेत दिया कि मंत्रिमंडल में बीजेपी के अलावा उसके सहयोगी दलों के नए नेताओं को भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने किसी संभावित मंत्री या सहयोगी दल के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी।

अभिजीत दीपके को दिया RPI में शामिल होने का न्योता

इसे पहले रामदास आठवले ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके से उनकी पार्टी में शामिल होने की अपील की। आठवले ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सपने को पूरा करने और समाज के साथ-साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए दीपके को आरपीआई (आठवले) में शामिल होना चाहिए।

महाराष्ट्र के चिपलून में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रविवार को आठवले ने कहा था कि दीपके ने नीट पेपर लीक के मुद्दे को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है, उन्हें अब हमारी रिपब्लिकन पार्टी के साथ आना चाहिए। अपनी नई पार्टी बनाने से कोई फायदा नहीं होगा।

Updated on:
18 Aug 2026 02:05 pm
Published on:
18 Aug 2026 01:09 pm
Also Read
View All
धर्मपरिवर्तन और आसिम रियाज संग ब्रेकअप पर खुलासे के बाद हिमांशी खुराना ने किया स्क्रीनशॉट शेयर, लिखा- तुम दुष्ट हो

कंगना रनौत के ‘जेनरेशन गटर’ बयान पर भड़के बाबा रामदेव, BJP को दी नसीहत, बोले- मेरे योग की तारीफ करती हैं तो क्या उनके पाप छिपाऊं?

विक्रांत मैसी ने शेखर सुमन शो में ‘साबरमती रिपोर्ट’ पर की खुलकर बात, यूजर्स बोले- ‘BJP IT Cell के नए मेंबर हो क्या?’

‘तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ’, अमिताभ बच्चन ने संघर्ष के दिनों पर किया खुलासा, सुनकर फैंस हुए भावुक

‘यह जीत अब्दुल और उसके पिता को समर्पित’, शराबी प्रिंसिपल के निलंबन को अभिजीत दीपके ने बताया बड़ी जीत