मुंबई

मुंबई: किसान सभा को लेकर संजय राउत का पीएम मोदी पर तंज, बोले- ‘वोट खरीदने के बजाय किसानों को पैसा दें’

Sanjay Raut Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात के बनासकांठा में आयोजित 'खाटला सभा' और पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करने पर संजय राउत ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि वोट खरीदने के बजाय किसानों को पैसा देना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2026, 3:38 PM IST
sanjay raut on pm modi
किसान सभा को लेकर संजय राउत का पीएम मोदी पर तंज, फोटो सोर्स- ANI

Sanjay Raut on PM Modi: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने किसान सभा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि वोट खरीदने पर पैसा खर्च करने के बजाय सरकार को यह रकम किसानों को देनी चाहिए। मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी अब जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वोट खरीदने के लिए पैसा खर्च करने के बजाय वह पैसा किसानों को दीजिए।

संजय राउत का यह बयान किसान सभा के संदर्भ में सामने आया है। उन्होंने किसानों की आर्थिक स्थिति और उनकी समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उनके बयान को केंद्र सरकार की नीतियों और किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता से जोड़कर देखा जा रहा है। संजय राउत लगातार किसानों और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। हालांकि, इस बयान पर प्रधानमंत्री कार्यालय या भाजपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, यह देखना होगा।

क्या है पीएम मोदी की 'खाटला सभा'?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी में 'खाटला सभा' को संबोधित किया। इस कार्यक्रम की खास बात यह थी कि इसमें किसानों के बैठने के लिए पारंपरिक कुर्सियों के बजाय खाट यानी चारपाइयों की व्यवस्था की गई थी। इसी वजह से इसे 'खाटला सभा' नाम दिया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर के पीएम किसान उत्सव दिवस का हिस्सा था। इसका उद्देश्य किसानों से जुड़ी योजनाओं और कृषि क्षेत्र के विकास से संबंधित पहलों को सामने रखना था।

पशुपालन और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं की भी शुरुआत

बता दें कि खाटला सभा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया। पीएम मोदी ने भिलड़ी में 325 करोड़ रुपये की लागत से बने भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) का उद्घाटन किया। यह केंद्र 127 एकड़ में स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक तरीके से पशुओं की नस्ल सुधार और डेयरी उत्पादन को बढ़ावा देना है।

Updated on:
30 Oct 2026, 3:38 PM IST
Published on: