मुंबई

महाराष्ट्र के राज्यपाल बोले, युवा पीढ़ी को संस्कृत श्लोक पढ़ाएंगे तो नहीं होंगे रेप

नागपुर (Nagpur) में आयोजित कार्यक्रम में भगतसिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने दिया बयान अपराध नियंत्रण (Crime Control) के लिए संस्कृत (Sanskrit) भाषा साबित हो सकती है कारगर
2 min read
• •
Dec 20, 2019
महाराष्ट्र के राज्यपाल बोले, संस्कृत श्लोक का ज्ञान रोकेगा बलात्कारियों को
महाराष्ट्र के राज्यपाल बोले, संस्कृत श्लोक का ज्ञान रोकेगा बलात्कारियों को

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुम्बई. देश में तेजी से बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए संस्कृत श्लोक का ज्ञान बहुत जरूरी है। यदि संस्कृत श्लोक लोगों को सिखाए जाएं तो बलात्कार जैसी भयावह घटनाओं पर नियंत्रण लगाया जा सकता है। यह कहना है महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारीका। नागपुर में शुक्रवार को आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में कोश्यारी ने यह ज्ञान युवाओं के बीच बांटा। उन्होंने कहा कि दुष्ट प्रवृत्ति के लोग बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। धन, घमंड और कानून के प्रति डर का भाव नहीं होना ही उनको ऐसी दुर्दांत घटनाओं को अंजाम देने की कुत्सित सोच पनपा रहा है।

इन पर नियंत्रण के लिए संस्कृत भाषा का सहारा लिया जा सकता है। यदि ऐसी नकारात्मक सोच रखने वालों को संस्कृत भाषा के श्लोक सिखाए जाएं तो बेहमर होगा। इस भाषा के अच्छे विचारों को आत्मसात करने से ही दुष्ट प्रवृति के लोगों में सुधार आ सकता है। उनके भीतर की गंदी सोच और मन का मेल साफ हो सकता है। कोश्यारी नागपुर विश्वविद्यालय में स्थित जमनालाल बजाज प्रशासकीय भवन उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और इसी दौरान उन्होंने संबोधित किया। इस भवन का निर्माण बजाज समूह ने सीएसआर गतिविधि के तहत करवाया। कार्यक्रम में बजाज इलेक्टि्रकल के मैनेजिंग डायरेक्टर शेखर बजाज भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि देश में उन्नाव कानपुर और हैदराबाद जैसे कई घटनाओं ने झकझोर कर रख दिया है। बलात्कार और महिलाओं के प्रति अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं । पिछले कुछ दिनों से ऐसी घटनाएं तेजी से सामने आ रही है ऐसे में भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल का बयान चौंकाने वाला है

बजाज कम्पनी के चेयरमैन राहुल की प्रशंसा

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि समाज के बीच रहने वाले समृद्ध या सक्षम लोगों में संत भाव की वृद्धि होती है तो वे समाज हित में अपना सबकुछ लगा देते हैं। मन से पैसा खर्च करते हैं। उन्होंने बजाज कंपनी के चेयरमैन राहुल बजाज की तारीफ करते हुए कहा कि किस प्रकार से वे समाज हित में अपना योगदान दे रहे हैं। यह अच्छी बात है। इनसे अन्य लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

Published on:
20 Dec 2019 04:50 pm
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

​​​​​भुजबल को क्लीन चिट पर भड़की NCP (SP): नसीम सिद्दीकी बोले- ‘भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलने का मिला इनाम’