भोपाल/ बीजेपी ने सांसद ने संसद में एक ऐसा दावा किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मध्यप्रदेश के सतना से सांसद गणेश सिंह ने यह दावा संस्कृत बोलने को लेकर किया है। गणेश सिंह ने संसद में गुरुवार को अपने संबोधन के दौरान संस्कृत बोलने के फायदे गिनाए हैं। उन्होंने इससे होने वाले फायदे को लेकर अमेरिका के एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के एक रिसर्च का हवाला दिया है।