ये मामला कानपुर देहात के उसी थानाक्षेत्र का है, जिस थानाक्षेत्र में अभी 4 दिन पहले गैंगरेप से पीड़ित एक बेटी ने पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। पीड़िता की मौत के बाद परिजन एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, वही पीड़ित परिवार के घर मे सियासी दलों के नेताओं का भी आना जाना शुरू रहा। सभी सियासी दलो के नेता पीड़ित परिवार को न्याय न मिलने पर यूपी सरकार और पुलिस प्रशासन की लापरवाही की बात ही कर रहे थे।