मुंबई

Sawan 2022: सावन का दूसरा सोमवार आज, महाराष्ट्र के शिव मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

सावन के पवित्र महीने का आगाज 14 जुलाई से हुआ है। सावन का माह भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा की जाती है। आज सावन का दूसरा सोमवार है। इसी के साथ ही देश सहित महाराष्ट्र के शिव मंदिरों में भक्तो की भीड़ उमड़ी है।
less than 1 minute read
• •
Jul 25, 2022
Shiv Temple -Sawan 2022
सावन का दूसरा सोमवार आज

Sawan Second Somwar: सवान का माह भगवान शंकर को समर्पित है। भक्त विधि-विधान से भगवान की पूजा करते हैं। देश में शिव मंदिरों में बड़ी तादात में भक्त पहुंचते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। सवान महीने में सोमवार का बहुत महत्व है। इसी के साथ ही आज यानि 25 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है। यही कारण है कि देश के हर राज्य के शिव मंदिरों में भक्तों को भीड़ उमड़ी है। महाराष्ट्र के मुंबई सहित अन्य जगहों पर शिव के मंदिरों में बड़ी तादात में भक्त पहुंचे हैं।

महाराष्ट्र के त्र्यम्बकेश्वर ज्योर्तिलिंग, भीमाशंकर ज्योर्तिलिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, अंबरनाथ शिव मंदिर, कोपेश्वर शिव मंदिर, भुलेश्वर शिव मंदिर, वालकेश्वर मंदिर और बाबुलनाथ शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में आज सावन का सोमवार होने के कारण भक्त बड़ी तादात में पहुंचें है। सवान महीने में भगवान शिव के प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों के दर्शन से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती हैं और उनके ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।

वहीं सावन के सोमवार का भी विशेष महत्व है। क्योंकि सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। सोमवार के दिन व्रत करने से भगवान शंकर की कृपा प्राप्त होती है। यही कारण है कि राज्य के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना जारी है। सावन का दूसरा सोमवार होने के कारण मंदिर प्रशासन ने भी सही से इंतजाम किये हैं जिससे भक्तों को मंदिर में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Published on:
25 Jul 2022 10:33 am
Also Read
View All