मुंबई

शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, फिरौती मांगी, रायपुर से आया था कॉल

Shah Rukh Khan Death Threat : मुंबई पुलिस ने अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
2 min read
Nov 07, 2024
Shah Rukh Kha

Shah Rukh Khan threat : अभिनेता सलमान खान के बाद अब सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर से संदिग्ध ने फोन पर खान को धमकी दी है. फैजान खान (Faizan Khan) नाम के युवक के मोबाइल से शाहरुख खान को धमकी भरा फोन आया था। कथित तौर पर आरोपी ने खान से फिरौती भी मांगी। इस संबंध में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। बीएनएस की धारा 308(4), 351(3)(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि रायपुर में रहने वाले आरोपी फैजान खान के नंबर से यह कॉल किया गया था। आरोपी ने अभिनेता से फिरौती की मांग की। मुंबई पुलिस की टीम फैजान को पकड़ने के लिए रायपुर गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 5 नवंबर को शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। संदिग्ध ने 50 लाख की फिरौती मांगी और पैसे नहीं देने पर शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी भी दी।

मुंबई पुलिस की एक टीम रायपुर पहुंच चुकी है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है की फैजान खान ने ही शाहरुख खान के बंगले में फोन किया था या नहीं। सूत्रों का कहना है कि फैजान खान ने दावा किया कि उसका मोबाइल फोन कुछ दिन पहले कहीं खो गया था और उसने इसकी शिकायत 2 नवंबर को रायपुर पुलिस में भी की थी। फिलहाल दोनों राज्यों की पुलिस मामले की जांच कर रही है और अधिक जानकारी का इंतजार है।

कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली। धमकी देने वाले शख्स ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नोएडा से 20 वर्षीय मोहम्मद तैय्यब अली को गिरफ्तार किया गया था।

Updated on:
07 Nov 2024 02:26 pm
Published on:
07 Nov 2024 02:05 pm
Also Read
View All
गंदा किचन, रेंगते कॉकरोच! मुंबई के पांच VIP क्लबों पर FDA का एक्शन, ‘क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया’ का फूड लाइसेंस सस्पेंड

“भगवान आपकी मौत मुश्किल बना देंगे”, रैपर बादशाह की सास पूनम ने किया पोस्ट, दरार की खबरों के बीच कर्म पर की बात

“नफरत नहीं, डर बैठ गया है”, ‘लॉक अप 2’ में हर्षद चोपड़ा ने समलैंगिक पुरुषों पर किया बड़ा खुलासा, आपबीती पर छलका दर्द

‘आमिर खान जैसा गेम तो मुनव्वर ने खेला है!’ समय रैना ने मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी पर किया मजाक, क्लिप वायरल

‘मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं’, राजा चौधरी ने किया बेटी पलक तिवारी को लेकर खुलासा, श्वेता तिवारी पर भी लगाए आरोप