24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर में माफी मांगो या 5 करोड़ दो, नहीं तो… सलमान खान को फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी!

Salman Khan Death Threat : हाल ही में सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नोएडा से 20 वर्षीय मोहम्मद तैय्यब अली को गिरफ्तार किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 5 Nov 2024, 10:43 AM IST

Lawrence Bishnoi salman khan threat

Salman Khan Threat : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस सलमान खान को टार्गेट करने की धमकी मिलने के बाद और चौकन्नी हो गयी है. आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा किया है।

सलमान खान को धमकीभरा मैसेज भेजने वाले शख्स ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया है। फ़िलहाल मुंबई पुलिस इसकी पुष्टि करने के लिए जांच कर रही है। धमकी भरे मैसेज में कहा गया है, "अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें हमारे (बिश्नोई समुदाय) मंदिर में जाकर माफी मांगनी पड़ेगी या 5 करोड़ रुपये देने पड़ेंगे। अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो हम उन्हें मार डालेंगे, हमारा गिरोह अभी भी एक्टिव है।"

यह भी पढ़े-Salman Khan को दी जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ की मांगी फिरौती, अन्य मामले में एक आरोपी अरेस्ट

यह धमकी हाल ही में मुंबई के बांद्रा से 56 साल के आजम मोहम्मद मुस्तफा (Azam Mohammad Mustafa) की गिरफ्तारी के बाद मिली है। आरोप है कि मुस्तफा ने सलमान खान को धमकी भरा मैसेज भेजा था, इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है। वर्ली पुलिस ने अभिनेता को जान से मारने की धमकी देकर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मागने को लेकर केस दर्ज किया था। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर मिली थी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस के ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर पर धमकीभरा मैसेज भेजा गया था। आरोपी ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर सलमान खान से 2 करोड़ रुपये की मांग की थी और ऐसा नहीं करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। इस मामले में मुस्तफा को पकड़ा गया है।

इससे पहले, मुंबई पुलिस ने अभिनेता को धमकाने के अन्य मामले में एक युवक को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया था। निर्मल नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोहम्मद तैय्यब अली ने पहले विधायक जीशान सिद्दीकी के हेल्पलाइन नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजा और बाद में उस पर वॉयस कॉल किया, जिसमें उसने सिद्दीकी और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी।