24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Salman Khan को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

Salman Khan Death Threat : सलमान खान और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सोमवार को नोएडा से 20 वर्षीय मोहम्मद तैय्यब अली को गिरफ्तार किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 30 Oct 2024, 12:32 PM IST

salman khan news

सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan Threat) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात कॉलर ने अभिनेता से 2 करोड़ रुपये की मांग की है। मुंबई की वर्ली पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस के ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर पर धमकीभरा मैसेज भेजा गया है। संदिग्ध ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर सलमान खान से 2 करोड़ रुपये की मांग की है और ऐसा नहीं करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।

मैसेज भेजने वाले आरोपी ने सलमान खान को पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। ट्रैफिक पुलिस ने मामले की सूचना वर्ली पुलिस को दी, जिसके बाद बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है। फिलहाल अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

सलमान और जीशान सिद्दीकी को धमकाने वाला गिरफ्तार

यह घटना मुंबई पुलिस द्वारा सलमान खान और एनसीपी (अजित पवार) नेता जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique Threat) को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उत्तर प्रदेश के नोएडा से 20 वर्षीय मोहम्मद तैय्यब अली को गिरफ्तार करने के दो दिन बाद हुई है। सोमवार को पकड़े गया मोहम्मद तैय्यब बढ़ई का काम करता है और नोएडा में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर उसे प्रतिदिन 400-500 रुपये मिलते है।

यह भी पढ़े-Salman Khan फायरिंग मामले में Lawrence Bishnoi की मुंबई पुलिस को मिलेगी कस्टडी!

निर्मल नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद तैय्यब अली ने पहले विधायक जीशान सिद्दीकी के हेल्पलाइन नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजा और बाद में उस पर ‘वॉयस कॉल’ किया, जिसमें उसने सिद्दीकी और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सोमवार को मामला दर्ज किया गया। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी मोहम्मद तैय्यब अली को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे मामले की जांच के लिए मुंबई लाया गया है।

यह घटना शुक्रवार को हुई। आरोपी ने जीशान के बांद्रा पूर्व स्थित जनसंपर्क कार्यालय में कॉल की थी। घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपी मूल रूप से बरेली जिले का रहने वाला है।

गौरतलब हो कि तीन बार के विधायक व जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर को बांद्रा में उनके बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गैंग के एक गुर्गे ने सलमान के साथ एनसीपी नेता के करीबी संबंधों को उनकी हत्या के कारणों में से एक बताया था।