24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Salman Khan फायरिंग मामले में Lawrence Bishnoi की मुंबई पुलिस को मिलेगी कस्टडी!

Lawrence Bishnoi Gang : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 22 Oct 2024, 5:39 PM IST

सलमान खान फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी के लिए मुंबई पुलिस ने कोशिशें तेज कर दी है। लॉरेंस की कस्टडी के लिए बाकायदा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत की है। इसके लिए मुंबई पुलिस के दो अधिकारी दिल्ली गए थे।

बताया जा रहा है कि स्पेशल पुलिस कमिश्नर और जॉइंट पुलिस कमिश्नर दिल्ली गए थे. मुंबई पुलिस सलमान खान मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी लेना चाहती है। लेकिन कई गुज़ारिशों के बावजूद गुजरात के साबरमती सेंट्रल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें-‘सलमान खान की जो मदद करेगा…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय के पिछले साल के आदेश की वजह से लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी हासिल करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। अगस्त 2023 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीसी की धारा 268(1) के तहत लॉरेंस को एक साल तक साबरमती जेल में रखने का आदेश दिया था। कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र इसे एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व एनसीपी (अजित पवार) नेता बाबा सिद्दीकी के हत्याकांड में लगातार हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। पकड़े गए शूटरों ने पूछताछ में कई बड़े राज खोले हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी खतरनाक लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अभिनेता (Salman Khan) को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने धमकी मिल चुकी है। कुछ महीने पहले ही सलमान के मुंबई आवास पर कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई ने गोलियां भी चलवाई थीं।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, उनकी जांच में शुभम लोनकर (Shubham Lonkar) के बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक होने के संकेत मिले है। शुभम लोनकर और लॉरेंस बिश्नोई के बीच संबंधों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। शुभम लोनकर को सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने जून में हिरासत में लिया था, लेकिन सबूतों के अभाव में छोड़ दिया गया। हालांकि जांच में पता चला कि शुभम लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के संपर्क में था। बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटरों ने भी पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने की बात कबूल की है।