Baba Siddique Assassination : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या (Baba Siddique Shot Dead) कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इस मामले में पुलिस ने अब तक दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। जबकि बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी की पहचान कर ली है। उसका नाम शिवा है और उसने कई साल पुणे में स्क्रैप डीलर के यहां काम किया है। इस हत्याकांड में शामिल 23 वर्षीय शूटर गुरमैल बलजीत सिंह (Gurmail Singh) हरियाणा का रहने वाला है और दूसरा शूटर 19 साल का धर्मराज कश्यप (Dharamraj Kashyap) उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दोनों से पूछताछ जारी है।