मुंबई

संजय राउत के खिलाफ NCW पहुंचीं शिंदे सेना, कहा- गाली-गलौज करते हैं, दर्ज हो आपराधिक मामला

Sanjay Raut NCW Complaint: शिवसेना सांसद ज्योति वाघमारे ने राज्य सभा सांसद संजय राउत के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा और अशोभनीय टिप्पणियों का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की है।
2 min read
Jun 26, 2026
Shiv Sena Sanjay Raut NCW Complaint
संजय राउत को बागी सांसदों को गाली देना पड़ा भारी, NCW पहुंचा मामला (Photo: IANS)

Shiv Sena on Sanjay Raut: महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना के दोनों धड़ों के बीच की जुबानी जंग अब कानूनी मोड़ लेती नजर आ रही है। शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट की राज्यसभा सांसद डॉ. ज्योति वाघमारे ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संजय राउत पिछले चार वर्षों से लगातार महिला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र, अपमानजनक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं।

डॉ. वाघमारे ने राष्ट्रीय महिला आयोग से संजय राउत के खिलाफ तत्काल आपराधिक मामला दर्ज कराने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

NCW अध्यक्ष को भेजी ईमेल शिकायत

शिंदे गुट की नेता वाघमारे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी शिकायत की प्रति साझा की है। यह शिकायत उन्होंने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को ईमेल के माध्यम से भेजी है।

शिकायत में कहा गया है कि रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से सांसद संजय राउत लगातार महिला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपमानजनक, अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है। वाघमारे ने अपनी शिकायत में कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान संजय राउत के सार्वजनिक बयान और आचरण महिलाओं का अपमान करने वाले रहे हैं। उन्होंने आयोग से इस पूरे मामले का स्वतः संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

उनका कहना है कि इस तरह की भाषा न केवल महिला जनप्रतिनिधियों का अपमान है, बल्कि राजनीतिक मर्यादा के भी खिलाफ है।

महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति को पहुंच रही ठेस- सांसद वाघमारे

राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजे गए पत्र में ज्योति वाघमारे ने कहा, "महाराष्ट्र की एक प्रगतिशील, सुसंस्कृत और वैचारिक राजनीति की महान परंपरा रही है। सांसद संजय राउत पिछले चार वर्षों से इस परंपरा को ठेस पहुंचाने वाले गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। वे जानबूझकर अत्यंत अश्लील और असभ्य भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उनके ये सभी विवादास्पद बयान विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं, और कुछ प्रेस कॉन्फ्रेंस का तो सीधा प्रसारण भी किया गया था। उनके इन बयानों ने महाराष्ट्र की सांस्कृतिक एवं संस्कार परंपरा के साथ ही जनप्रतिनिधियों और माताओं-बहनों का घोर अपमान किया है।"

पत्र में आगे कहा गया है, हाल ही के दिनों में उन्होंने विरोधियों, विशेष रूप से शिवसेना में शामिल हुए सभी सांसदों को संबोधित करते हुए अत्यंत निम्न स्तर की गाली-गलौज की। राजनीतिक द्वेष के चलते संजय राउत ने विकृति की सारी हदें पार कर दी है। वह शिवसेना की महिला जनप्रतिनिधियों का उल्लेख बेहद अश्लील, असभ्य और अपमानजनक शब्दों से किया। उन्होंने आयोग से आग्रह किया कि मामले का संज्ञान लेकर संजय राउत के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए।

'ऑपरेशन टाइगर' के बाद बढ़ा राजनीतिक टकराव

यह शिकायत ऐसे समय सामने आई है, जब हाल ही में शिवसेना उद्धव गुट के नौ में से छह लोक सभा सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल हो गए। खुद शिंदे ने इसे 'ऑपरेशन टाइगर' की बड़ी सफलता बताया है। इसके बाद दोनों शिवसेना गुटों के बीच जुबानी जंग पहले से तेज हो गई है। फिलहाल, इस शिकायत पर आयोग की ओर से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Published on:
26 Jun 2026 12:48 pm
Also Read
View All
‘मैं दिशा का PA नहीं हूं भाई!’ कैटरीना वाले सवाल पर अक्षय कुमार का जवाब सुन हंसी नहीं रोक पाए लोग

Raja Shivaji OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा , जानिए कहां देख सकेंगे ‘राजा शिवाजी’

सुशांत केस के बाद रिया चक्रवर्ती अपने ब्रांड का नाम ‘चुड़ैल का बदला’ क्यों रखना चाहती थीं? खुद किया खुलासा

हजारों की भीड़ में महिला फैन ने चिल्लाकर शाहरुख खान से किया प्यार का इजहार, एक्टर बोले- ये सब बातें अकेले में

रेणुकास्वामी मर्डर केस में जेल जा चुके अभिनेता दर्शन के बेटे का हुआ एक्सीडेंट? अब पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो कार नहीं चला रहा था