मुंबई

शिवसेना UBT का बड़ा एक्शन: बागी सांसदों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; जारी किया ‘कारण बताओ’ नोटिस, सदस्यता रद्द करने की चेतावनी

Anil Desai Whip sent Notice: 'ऑपरेशन टाइगर' के बीच शिवसेना UBT ने बागी सांसदों पर अब तक का सबसे बड़ा कानूनी प्रहार किया है। दरअसल, चीफ व्हिप अनिल देसाई ने बैठक से गायब रहने वाले 6 सांसदों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर 'कारण बताओ' नोटिस थमाया है। इसके साथ ही अयोग्य ठहराने की चेतावनी भी दी है।

less than 1 minute read
Jun 20, 2026
Sanjay Raut
बागी सांसदों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

Shiv Sena UBT Show Cause Notice: महाराष्ट्र की सियासत में शिवसेना (UBT) के भीतर मची भगदड़ और 'ऑपरेशन टाइगर' के बीच उद्धव ठाकरे गुट ने बागी रुख अपनाने वाले अपने सांसदों के खिलाफ बेहद सख्त कदम उठाया है। लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) अनिल देसाई ने दिल्ली में हुई बैठक से गायब रहने वाले सभी 6 सांसदों को एक नया 'कारण बताओ' नोटिस जारी कर दिया है। पार्टी ने इन सांसदों को अपनी सफाई देने के लिए महज 24 घंटे का कड़ा अल्टीमेटम दिया है।

आपको बता देंं कि उद्धव गुट द्वारा जारी किए गए इस नोटिस में साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि यदि ये सांसद तय समय सीमा के भीतर लिखित में संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तो पार्टी यह मान लेगी कि उन्होंने स्वेच्छा से शिवसेना (UBT) की सदस्यता छोड़ दी है। इसके बाद, भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची (दल-बदल विरोधी कानून) के तहत इन सभी सांसदों की लोकसभा सदस्यता रद्द कराने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Published on:
20 Jun 2026 01:04 pm