मुंबई

हत्या के बाद मंगेतर का इंस्टाग्राम ड्रामा: भावुक पोस्ट लिख जताया था दुख, लिखा- ‘तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर क्यों छोड़ दिया?’

Siya Goyal Instagram Story: लोहगढ़ किला मर्डर केस में बड़ा खुलासा है। दरअसल, केतन अग्रवाल की हत्या करने के बाद मंगेतर सिया गोयल ने इंस्टाग्राम पर नाटक रचा था ताकि किसी को भनक भी न लगे। उसने स्टोरी पर लिखा था कि 'तुमने मुझे जन्मदिन पर क्यों छोड़ा?'
3 min read
Jun 23, 2026
Siya Goyal Instagram Story
(Photo: X/@venom1s)

Ketan Agarwal Pune: महाराष्ट्र के पुणे से सामने आए रियल एस्टेट डायरेक्टर केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक और हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। मंगेतर को पहाड़ी से धक्का देकर मौत के घाट उतारने वाली मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात के बाद पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए बाकायदा एक भावुक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी। हत्या के बाद खुद को बेकसूर दिखाने का यह सोशल मीडिया ड्रामा अब पुलिस की जांच का अहम हिस्सा बन चुका है।

पुलिस जांच के अनुसार, केतन की हत्या 18 जून को लोहगढ़ किले पर की गई थी। इसके तुरंत बाद, मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर केतन की मौत का शोक मनाते हुए एक बेहद भावुक स्टोरी शेयर की। इस पोस्ट में उसने केतन के अचानक चले जाने पर दुख जताते हुए कई सवाल पूछे थे।

सिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था कि 'तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर ही छोड़ दिया। तुम तब गए जब हम शादी के इतने करीब थे। मुझे अब तक समझ नहीं आ रहा कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। मेरे कुछ सपने थे, कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब मुझे कभी नहीं मिलेंगे। जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी, तो तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए? भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।' आपको बता दें कि इस स्टोरी के साथ उसने एक वीडियो क्लिप भी लगाया था, जिसमें केतन कार की अगली सीट पर बैठकर पीछे की तरफ देखकर बात कर रहे थे। इसके बाद दोनों का एक रोमांटिक गाने पर डांस करने का वीडियो था। सिया ने हिंदी में एक लाइन भी लिखी थी कि 'मेरे दिल को पता है कि तू यही है। वापस आजा।'

पैलेस वेडिंग और प्राइवेट जेट की थी तैयारी

केतन अग्रवाल (26 वर्ष) पुणे के गहुंजे के रहने वाले थे और अपने पारिवारिक रियल एस्टेट बिजनेस में डायरेक्टर थे। केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी। दोनों परिवारों में नवंबर में होने वाली एक बेहद भव्य शादी (Grand Wedding) की तैयारियां चल रही थीं। इसके लिए राजस्थान के उदयपुर में एक आलीशान पैलेस बुक किया गया था और मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट तक की व्यवस्था की जा रही थी।

बयानों में विरोधाभास से खुला मर्डर मिस्ट्री का राज

18 जून को जब केतन लोहगढ़ किले पर 400 फीट गहरी खाई में गिरे, तो सिया ने लोनावला ग्रामीण पुलिस को बताया था कि तेज हवाओं के कारण केतन का पैर फिसल गया था। पुलिस ने शुरुआत में एक्सीडेंटल डेथ (ADR) का मामला दर्ज किया। वहीं, इस मामले को लेकर पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप सिंह गिल ने बताया कि सिया के बयानों में लगातार विरोधाभास दिख रहा था, जिसने जांच टीम का शक बढ़ाया। जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो कड़ियां जुड़ती चली गईं। पुलिस को पता चला कि सिया का पुणे के कोंढवा निवासी 22 वर्षीय चेतन बाबूलाल चौधरी के साथ गुप्त प्रेम प्रसंग चल रहा था। चेतन इस शादी से खुश नहीं था और केतन को रास्ते का कांटा मान रहा था।

साजिश के तहत जाल में फंसाया, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, सिया साजिश के तहत केतन को आउटिंग के बहाने लोहगढ़ किले लेकर गई। वहां उसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी को भी बुला लिया। मौका पाकर दोनों ने केतन को पीछे से गहरी खाई में धक्का दे दिया और इसे एक हादसे का रूप देने की कोशिश की।

लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा चेतन को हिरासत में लेकर की गई सख्त पूछताछ के बाद पूरी सच्चाई सामने आ गई। मंगलवार को पुलिस ने सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। केतन के पिता विशाल अग्रवाल की शिकायत पर दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है।

Updated on:
23 Jun 2026 06:40 pm
Published on:
23 Jun 2026 06:40 pm
Also Read
View All
Justin D’Cruz को तारा स्टारबॉय ने कर दिया ट्रोल? साक्षी के साथ पुराने रिश्ते का जिक्र कर किया ऐसा कमेंट

लड़के से लड़की बनीं अनाया बांगर ने अब सुनाई खुशखबरी, जेंडर चेंज कराने के बाद अब महिला क्रिकेट टीम में मिली एंट्री

क्या सबा आजाद से अलग हो गए ऋतिक रोशन? डेटिंग ऐप के अकाउंट ने बढ़ाई ब्रेकअप की चर्चा

‘बंगाल से कोई कनेक्शन नहीं रखने वालों को बुलाते हैं, मैं तो छोटा आर्टिस्ट हूं’, KIFF में न बुलाए जाने पर बोले मिथुन चक्रवर्ती

88 घंटे चले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पहली बार बोले NSA अजित डोभाल, डिस्कवरी की डॉक्यूमेंट्री में हुआ खुलासा, बोले- भारत कमजोर नहीं