मुंबई

Thane: सहेली ने पार्टी के बहाने 17 वर्षीय किशोरी को बुलाया, फिर दो युवकों ने रातभर की हैवानियत, सोने की चेन भी लूटी

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड से शर्मसार घटना सामने आई है। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसकी ही सहेली ने पार्टी में जाने के बहाने बुलाया, जिसके बाद दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 1:34 PM IST
Minor Girl Assault at party in Thane
मीरा रोड में पार्टी के बहाने 17 वर्षीय किशोरी को बुलाया, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप (AI Image)

Mira Road Crime: महाराष्ट्र के मीरा रोड स्थित काशीगांव इलाके से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पार्टी में शामिल होने के बहाने एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसकी महिला मित्र ने बुलाया। आरोप है कि वहां दो युवकों ने जबरन शराब पिलाने के बाद पूरी रात उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता के गले से करीब 5 ग्राम वजन की सोने की चेन भी छीन ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की महिला मित्र समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पार्टी के बहाने मीरा रोड बुलाया, फिर जबरन पिलाई शराब

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता को उसकी एक महिला मित्र ने मीरा रोड में पार्टी के लिए बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद दो युवकों ने कथित तौर पर उसे जबरन शराब पीने के लिए मजबूर किया। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ रातभर सामूहिक यौन उत्पीड़न किया।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने पीड़िता के गले में पहनी करीब 5 ग्राम सोने की चेन भी निकाल ली।

सुबह तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने शुरू की तलाश

घटना के बाद जब किशोरी रातभर घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस तक शिकायत पहुंची।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की महिला मित्र समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद मीरा रोड के काशीगांव इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है। नाबालिग लड़की को पार्टी के बहाने बुलाकर उसके साथ कथित तौर पर की गई इस वारदात ने एक बार फिर किशोरियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Updated on:
21 Nov 2026, 1:34 PM IST
Published on: