मुंबई

Thane Metro: ठाणे मेट्रो का इंतजार खत्म होने वाला है! ट्रायल सफल, दिसंबर में शुरू हो सकती है सेवा

Thane Metro Line 4 Update: ठाणे मेट्रो का कासारवडवली से नितिन कंपनी के बीच ट्रायल सफल रहा है। पहले चरण में गायमुख से कैडबरी जंक्शन के बीच 10.5 किमी मार्ग पर इस साल के अंत तक सेवा शुरू करने की तैयारी है।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2026, 4:06 PM IST
Thane Metro update
ठाणे मेट्रो का सपना जल्द होगा पूरा, ट्रायल रन सफल (Photo: IANS/File)

Cadbury Junction to Gaimukh Metro Update: ठाणे वासियों के लिए बहुप्रतीक्षित मेट्रो सेवा का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) की ओर से बनाए जा रहे मेट्रो मार्ग-4 पर कासारवडवली से नितिन कंपनी के बीच मेट्रो का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। ट्रायल सफल होने के बाद अब ठाणे में मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन की योजना है कि इस साल दिसंबर के अंत तक पहले चरण की मेट्रो सेवा यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाए।

राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने एक कार्यक्रम के दौरान ठाणेकरों को यह बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि वडाला से कासारवडवली मेट्रो मार्ग के लिए जरूरी सुरक्षा प्रमाणपत्र (CMRS) भी मिल चुका है। ऐसे में मेट्रो को यात्रियों के लिए शुरू करने की दिशा में अहम कामयाबी मिली है।

मेट्रो की पहली झलक देखने उमड़े लोग

कासारवडवली से नितिन कंपनी के बीच मेट्रो का ट्रायल होते ही इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ठाणेकर सड़कों और फ्लाईओवर पर पहुंच गए। मेट्रो का विशाल आकार, हॉर्न की आवाज और ट्रैक पर दौड़ती मेट्रो को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आया।

जिस पल का ठाणेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह अब काफी करीब आ गया है। यदि सब योजना के अनुसार तय समय पर हुआ, तो इस साल के अंत तक ठाणे शहर को अपनी मेट्रो सेवा मिल सकती है।

पहले चरण में 10.5 km का सफर

MMRDA मेट्रो 4 और मेट्रो 4ए परियोजना का काम कर रही है। मेट्रो 4 की लंबाई 32.32 किलोमीटर और मेट्रो 4ए की लंबाई 2.7 किलोमीटर है। पूरी परियोजना में कुल 32 स्टेशन बनाए जाने हैं।

हालांकि यात्रियों को जल्द से जल्द मेट्रो की सुविधा देने के लिए पहले चरण में गायमुख से कैडबरी जंक्शन के बीच 10.5 किलोमीटर लंबे मार्ग को शुरू करने की योजना है। इस हिस्से में कुल 10 मेट्रो स्टेशन होंगे।

पहले चरण में ये 10 स्टेशन होंगे

गायमुख से कैडबरी जंक्शन के बीच शुरू होने वाले पहले चरण में कुल 10 स्टेशन शामिल हैं- कैडबरी जंक्शन, माजीवड़ा, कपूरबावड़ी, मानपाड़ा, टिकुजीनीवाड़ी, डोंगरी पाड़ा, विजय गार्डन, कासारवडवली, गोवनीवाड़ा और गायमुख।

इन स्टेशनों के शुरू होने से ठाणे के कई प्रमुख इलाकों को तेज और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने में मदद मिलेगी।

फरवरी की दुर्घटना के बाद फिर तेज हुआ काम

इस मेट्रो परियोजना के दौरान फरवरी में मार्ग पर सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा गिरने की घटना हुई थी। इस हादसे के बाद परियोजना का काम कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ था। साथ ही RDSO प्रमाणपत्र मिलने में भी देरी हुई।

हालांकि, प्रशासन ने बाद में तकनीकी अड़चनों को दूर करते हुए काम फिर से तेज कर दिया। अब मेट्रो का ट्रायल सफल होने के बाद परियोजना अपने अगले महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है।

दिसंबर के अंत तक शुरू होगी मेट्रो?

MMRDA ने मेट्रो परियोजना के लिए जरूरी अधिकांश कानूनी और तकनीकी मंजूरियां हासिल कर ली हैं। मार्ग के सभी स्टेशनों का काम भी अंतिम चरण में बताया जा रहा है। ऐसे में प्रशासन दिसंबर 2026 के अंत तक पहले चरण में मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद ठाणे की सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने और शहर के सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस सेवा से घोडबंदर रोड और ठाणे शहर में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

Updated on:
9 Sep 2026, 4:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘हाथ पकड़कर अभिनय सिखाया’, CID के निर्माता बी.पी. सिंह को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर, बोलीं- ‘वो मेरे गुरु थे’

‘किसी की गर्लफ्रेंड बेइज्जत करके चली गई, फिर भी’ लव गिल पर माही विज के तीखे बोल, Bigg Boss 20 के घर में बढ़ा विवाद

कनिका मान और गुल्लू ने पकड़ ली माही विज की गेम! ‘नकली प्रो मैक्स’ बोलते हुए खोल डाली सारी पोल

Mumbai Metro Line 12A: कल्याण-डोंबिवली से नवी मुंबई का सफर होगा आसान, क्या है 13856 करोड़ की नई मेट्रो परियोजना