मुंबई

Thane Ring Metro: 29 km लंबाई, 22 स्टेशन…ठाणे रिंग मेट्रो कब दौड़ेगी? आ गई बड़ी अपडेट

Thane Ring Metro Update: ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना के तहत कुल 29 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है और इसकी कुल लागत लगभग 12,200 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

2 min read
Oct 31, 2025
Thane Ring Metro: ठाणे रिंग मेट्रो को लेकर बड़ी अपडेट (Photo: IANS/File)

Thane Ring Metro News: लंबे इंतजार के बाद ठाणे शहर के लाखों निवासियों को राहत भरी खबर मिली है। वर्षों से अधर में लटका ठाणे रिंग मेट्रो प्रोजेक्ट (Thane Ring Metro Project) अब हकीकत बनने जा रहा है। नवंबर महीने से इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण कार्य की आधिकारिक शुरुआत हो सकती है। यह मेट्रो प्रोजेक्ट ठाणे के लोगों के लिए न केवल सफर को तेज और सुविधाजनक बनाएगा, बल्कि शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम से भी काफी हद तक राहत दिलाएगा।

ये भी पढ़ें

Thane Metro: दिसंबर में 10 नहीं सिर्फ 4 स्टेशन से ही दौड़ेगी मेट्रो! इस वजह से लाखों यात्रियों का इंतजार बढ़ा

12 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च

ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना के तहत कुल 29 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी महा मेट्रो इस प्रोजेक्ट को कार्यान्वित करेगी। करीब 12,200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह नई मेट्रो लाइन 29 किलोमीटर लंबी होगी और ठाणे के सबसे व्यस्त इलाकों जैसे ठाणे जंक्शन, वागले एस्टेट, कपूरबाड़ी, बालकुम और मानपाड़ा से गुजरेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और शहर की मुख्य सड़कों पर वाहन दबाव में कमी आएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस परियोजना को पहले ही मंजूरी दे दी है।

कब दौड़ेगी ठाणे रिंग मेट्रो?

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परियोजना 2029 तक पूरी हो जाएगी और उसी वर्ष ठाणे रिंग मेट्रो शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। शुरुआत में अनुमान है कि रोजाना साढ़े छह लाख से अधिक यात्री इस मेट्रो सेवा का उपयोग करेंगे। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते प्रदूषण के बीच पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है।

ठाणे रिंग मेट्रो मार्ग पर कुल 22 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें से 20 एलिवेटेड और 2 भूमिगत यानी जमीन के नीचे होंगे। भूमिगत स्टेशन ठाणे जंक्शन और न्यू ठाणे में प्रस्तावित हैं, जबकि बाकी स्टेशन एलिवेटेड होंगे।

ऐसा होगा ठाणे रिंग मेट्रो का रूट (Thane Ring Metro Route)

यह मेट्रो कॉरिडोर उल्हास नदी से लेकर संजय गांधी नेशनल पार्क तक फैला होगा, जिससे शहर के उत्तर और दक्षिण हिस्से के बीच आवागमन आसान होगा। तेजी से विकसित हो रहे ठाणे शहर के लिए यह मेट्रो परियोजना किसी तोहफे से कम नहीं है।

ठाणे रिंग मेट्रो ठाणे जंक्शन, वागले सर्कल, लोकमान्य नगर बस डिपो, न्यू ठाणे, गांधी नगर, नीलकंठ टर्मिनल, रैला देवी, शिवाई नगर, काशिनाथ घानेकर थिएटर, मानपाडा, विजय नगरी, वाघबिल, डोंगरी पाडा, मनोरमानगर, पाटील पाडा, आजादनगर बस डिपो, वॉटर फ्रंट, बालकुम नाका, शिवाजी चौक, राबोडी, कोलशेत इंडस्ट्रिअल एरिया और बालकुम पाडा से होकर गुजरेगी।

Updated on:
31 Oct 2025 07:36 pm
Published on:
31 Oct 2025 07:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर