मुंबई

New Train: मुंबई से प्रतिदिन चल रही दो नई स्पेशल ट्रेनें, इस रूट के यात्रियों की बल्ले-बल्ले

Indian Railway: रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे (Central Railway) मुंबई से गोरखपुर और दानापुर के बीच 86 विशेष ट्रेनें चला रही है।
2 min read
Mar 15, 2026
gondia jabalpur rail line
एआई जनरेटेड फोटो

गर्मी की छुट्टियों में सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। मुंबई से उत्तर भारत जाने वाले ट्रेनों में अभी से टिकट फुल हो गए है, इसे ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे (Central Railway) मुंबई से गोरखपुर और दानापुर के लिए कुल 86 विशेष ट्रेनें चला रही है।

ये स्पेशल ट्रेनें स्पेशल फेयर पर चलाई जाएंगी और मार्च महीने में नियमित रूप से यात्रियों को सेवा देंगी।

मुंबई से दो नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान (Special Trains Announce from Mumbai)

CSMT मुंबई-गोरखपुर दैनिक विशेष ट्रेन (44 सेवाएं)

सीएसएमटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) से गोरखपुर (Gorakhpur) के बीच 44 स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी।

ट्रेन नंबर 01079- यह विशेष ट्रेन 10 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रतिदिन रात 22:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन की कुल 22 सेवाएं चलाई जाएंगी।

ट्रेन नंबर 01080- यह ट्रेन 12 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन 14:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और तीसरे दिन 00:40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। इसकी भी 22 सेवाएं निर्धारित की गई हैं।

प्रमुख ठहराव- दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद।

कोच संरचना- इस ट्रेन में 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन कोच होंगे।

LTT मुंबई-दानापुर दैनिक विशेष ट्रेन (44 सेवाएं)

एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से दानापुर (Danapur) के बीच भी 44 स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलेंगी।

ट्रेन नंबर 01143- यह विशेष ट्रेन 10 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे एलटीटी से रवाना होगी और अगले दिन 18:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसकी कुल 22 सेवाएं होंगी।

ट्रेन नंबर 01144- यह ट्रेन 11 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन रात 21:30 बजे दानापुर से चलेगी और तीसरे दिन सुबह 07:45 बजे एलटीटी पहुंचेगी। इसकी भी 22 सेवाएं निर्धारित हैं।

प्रमुख ठहराव- ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा।

कोच संरचना- इन ट्रेनों में भी 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन कोच लगाए जाएंगे।

यूपी-बिहार के यात्रियों के लिए राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से मुंबई से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले टिकट बुकिंग और ट्रेन की जानकारी आधिकारिक रेलवे प्लेटफॉर्म से जरूर जांच लें।

Updated on:
15 Mar 2026 06:31 pm
Published on:
15 Mar 2026 06:31 pm