मुंबई

शराब के नशे में बनाना चाहता था यौन संबंध, नाकाम होने पर महिला की कर दी हत्या, आरोपी मथुरा से गिरफ्तार

Mumbai rape and murder case: मालवणी बलात्कार और हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश से करीब 20 दिन पहले ही मुंबई आया था और बिना लाइसेंस के ऑटोरिक्शा चला रहा था।

2 min read
Oct 02, 2025
मालवणी बलात्कार और हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार (Photo: IANS)

मुंबई के मलाड (पश्चिम) के मालवणी इलाके में 25 सितंबर को हुई बलात्कार और हत्या की सनसनीखेज वारदात की जांच में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। महज 600 रुपये के विवाद में आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान चंद्रपाल सिंह उर्फ नेता (34 वर्ष) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश से करीब 20 दिन पहले ही मुंबई आया था और बिना लाइसेंस के ऑटो रिक्शा चला रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक महिला पूर्व बार डांसर थी और वेश्यावृत्ति में शामिल थी।  

ये भी पढ़ें

Dombivli: मौसी और भांजी को सांप ने डसा, डॉक्टर बोले चिंता की बात नहीं, लेकिन दोनों की हो गई मौत

घटना वाली रात महिला मार्वे रोड के एक पेट्रोल पंप के पास ग्राहकों की तलाश में खड़ी थी। तभी सिंह वहां पहुंचा और 600 रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद वह महिला को लगून रोड के पास एक सुनसान जगह पर ले गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे में था और शारीरिक संबंध बनाने में असफल रहा। जब महिला ने जाने की जिद की तो आरोपी 600 रुपये वापस मांगने लगा और दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

इसके बाद उसने एक पहचान के ऑटो चालक से 1,700 रुपये उधार लिए और बहाना बनाया कि उसके भाई पर गांव में एफआईआर दर्ज हुई है, इसलिए उसे तुरंत गांव लौटना है।

इस बीच, महिला का शव सावंत कम्पाउंड में मिलने के बाद कांदिवली में रहने वाले उसके परिवार के सदस्यों ने रेप और हत्या का मामला दर्ज करवाया। शव अर्धनग्न अवस्था में था। मुंबई पुलिस की 12 टीमों ने मामले की छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल्स की मदद से आरोपी की पहचान की गई और उसकी तलाश शुरू की गई।

मुखबिरों की सूचना पर उसे उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया, जहां वह एक गैस एजेंसी में काम कर रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी मलाड में कुछ मजदूरों के साथ किराए के कमरे में रहता था। उसके परिवार में उसकी बुजुर्ग मां और छोटा भाई हैं, जो आगरा में रहते हैं। आरोपी रोजाना कुछ पैसे उन्हें भेजता था।

मालवणी पुलिस (Malvani Police) अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं वारदात में कोई और तो शामिल नहीं रहा है। अदालत ने आरोपी को 6 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है।  

ये भी पढ़ें

शर्मनाक! गरबा खेलने गई थी मां, पिता ने नाबालिग बेटी से किया बलात्कार, ICU में कराना पड़ा भर्ती
Published on:
02 Oct 2025 04:51 pm
Also Read
View All