मुंबई

मुबंई में आईपीएल मैच के दौरान महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

आईपीएल के मैदान से एक ऐसी खबर आई है जो आपको गुस्सा भी दिला सकती है...
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2018, 9:02 PM IST
molestion
molestion

(मुबंई): मुबंई में महिला के साथ छेड़छाड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

सभी लोगों में आईपीएल को लेकर जोश है। हर कोई अपने पसंदीदा खिलाड़ी का दमदार प्रदर्शन कर देखने को आतुर है। पर आईपीएल के मैदान से एक ऐसी खबर आई है जो आपको गुस्सा भी दिला सकती है। कोई महिला स्टेडियम में मैच देखने जाए और उसे वहां छेड़छाड़ का सामना करना पड़े सुनने में यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता और ना ही किसी महिला के साथ ऐसा होना चाहिए। पर मुंबई की एक महिला को आईपीएल मैच के दौरान इस सबका सामना करना पड़ा।

दरसल यह मामला शनिवार का है। एक महिला ने युवक पर आरोप लगाया कि उसने महिला के साथ मुबंई के वानखेड़ा स्टेडियम में आईपीएल के मैच के दौरान छेडछाड की। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया।

देश में लगातार सामने आ रहे महिलाओं से छेड़छाड़ और दुराचार करने के मामले

देश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुराचार के मामले लगातार सामने आ रहे है। इन सभी घटनाओं ने देश को झकझोर कर रख दिया है। पहले उन्नाव में युवती के साथ बलात्कार उसके बाद कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना। एक के बाद एक हो रही इन घटनाओं ने मानवता को शर्मसार कर दिया है।

Published on: