11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कठुआ गैंगरेप केस: BCI की टीम कठुआ-जम्मू जाकर करेगी जांच, दोषी वकीलों के लाइसेंस रद्द होंगे

कठुआ गैंगरेप में वकीलों के विरोध प्रदर्शन पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त है। मामले की जांच बार काउंसिल ऑफ इंडिया करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 15 Apr 2018, 6:21 PM IST

kathua gangrape case

नई दिल्ली: कठुआ गैंगरेप में पीड़िता की वकील द्वारा जम्मू बार काउंसिल पर लगाए गए आरोपों की जांच अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया करेगी। वकीलों के विरोध प्रदर्शन पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त है। BCI ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है । BCI टीम कठुआ और जम्मू जाएगी और वहां जांच करेगी।बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा ने कहा का जम्मू बार एसोसिएशन तत्काल प्रभाव से हड़ताल खत्म करे। साथ ही अध्यक्ष ने सख्ती भरे लहजे में कहा कि मामले में दोषी पाए गए वकीलों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। पांच सदस्यीय टीम 20 अप्रैल को कठुआ जम्मू जाएगी।

पीड़िता के वकील ने जम्मू बार काउंसिल पर लगाया आरोप

गौरतलब है कि पीड़‍िता की वकील ने जम्‍मू बार काउंसिल पर धमकाने और केस छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इसी मामले की जांच बीसीआई करेगी। बीसीआई की टीम इस एंगल पर जांच करेगी कि क्या काउंसिल की ओर से सचमुच पीड़िता की वकील को धमकाया गया है। दोषी पाए जाने वाले वकीलों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता की वकील पर हमला

वहीं शनिवार को पीड़िता की वकील पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला बोला। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पिछले दो महीने से स्थानीय वकील तालिब हुसैन ने मोर्चा संभाल रखा है। हुसैन ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग कर रहे जम्मू के वकीलों का भी जोरदार तरीके से विरोध किया था। पुलिस ने कहा कि उन्होंने हुसैन की शिकायत पर संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले कठुआ गैंगरेप मामले पर जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मासूम से रेप करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून लाएंगे । मासूम से रेप के दोषी को फांसी की सजा का कानून लाएंगे।उन्होंने कहा कि रेप और हत्या के मामले में इंसाफ के रास्ते में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। महबूबा ने ट्वीट कर कहा, 'कुछ लोगों के एक समूह के गैर-जिम्मेदाराना कार्यों और बयानों से कानून के रास्ते में किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी। इस मामले पर ठोस कार्रवाई की जा रही है। तेजी से जांच आगे बढ़ रही है और इंसाफ किया जाएगा। वहीं जम्मू बार एसोसिएशन ने जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा मामले में की जा रही कार्रवाई के खिलाफ में विरोध प्रदर्शन भी किया। साथ ही संघ ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।