11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कठुआ गैंगरेप: बढ़ रहा है भाजपा और पीडीपी में तनाव, कांग्रेस ने की जितेंद्र सिंह के इस्तीफे की मांग

कठुआ रेप मामले में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हाइकोर्ट से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर 90 दिन में ट्रायल कर दोषियों को सजा देने की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 15 Apr 2018, 11:40 AM IST

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सत्तारूढ़ भाजपा और पीडीपी गठबंधन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। जम्मू के कठुआ गैंगरेप मामले में शनिवार को बीजेपी के 2 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद जम्मू कश्मीर में मिलकर सरकार चला रहे भाजपा और पीडीपी के बीच दरार और चौड़ी हो गई है। मामले के सांप्रदायिक रंग पकड़ने के बाद दोनों पार्टियां अपने-अपने पारंपिक वोट बैंकों को सुरक्षित करने के प्रयासों में लग गई हैं। उधर इस्तीफा देने वाले मंत्रियों ने कहा है कि वो पार्टी के बड़े नेताओं के कहने पर जुलूस में गए थे

बढ़ती जा रही है दोनों पार्टियों में दरार

बताया जा रहा है कि फिलहाल जम्मू कश्मीर सरकार को कोई खतरा नहीं है, लेकिन पीडीपी के अंदर भाजपा के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस मामले में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर अपनी पार्टी के पदाधिकारियों की और से भारी दवाब है। पीडीपी के नेताओं का कहना है कि भाजपा के हिंदुत्व वाले एजेंडे से राज्य सरकार और पीडीपी दोनों की छवि खराब हुई है। दोनों पार्टियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच मुख्यमंत्री ने हाइकोर्ट से एक फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर 90 दिन मे ट्रायल खत्म कर सजा देने की मांग की है। शनिवार देर शाम भाजपा के महासचिव राम माधव ने बीजेपी के विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा सरकार को कोई खतरा नहीं है।

मंत्रियों ने कहा, बड़े नेताओं के कहने पर गए थे कठुआ

इस्तीफ़ा देने वाले दोनों मंत्रियों का कहना है कि वो पार्टी के बड़े नेताओं के कहने पर जम्मू से 80 किलोमीटर का सफ़र करके कठुआ पहुंचे थे और वहां हिंदू एकता मंच की एक रैली में हिस्सा लिया था। बता दें कि कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के आरोपियों के समर्थन रैली निकाली गई थी जिसमें ये दोनों मंत्री भी पहुंचे थे।

कांग्रेस ने जितेंद्र सिंह के इस्तीफे की मांग की

कठुआ मामले में जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस ने क्राइम ब्रांच के खिलाफ फर्जी चार्जशीट के मामले में भी सभी पक्षों के खिलाफ मामला दायर किये जाने की मांग की है।जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीएन मोंगा ने इस मामले में जांच को प्रभवित करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीएमओ में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह को बर्खास्त करने की अपील की है।