11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कठुआ और उन्नाव की घटना के बीच झकझोरते हैं रेप के दरिंदगी भरे ये मामले

कठुआ और उन्नाव गैंगरेप की घटना के बीच कई रेप के ऐसे दरिंदगी भरे मामले हैं, जो दब गए। इनमें दिल्ली, गुरुग्राम और गुजरात में हुई घटनाएं शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 15 Apr 2018, 10:00 AM IST

gang rape

rape

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उत्तरप्रदेश के उन्नाव गैंगरेप कांड ने देश की सत्ता को हिला कर रख दिया है। कठुआ गैंगरेप ने तो देश को शर्मसार कर दिया है। जिस तरह 8 साल की बच्ची के गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई, उससे हर हिंदुस्तानी आज आहत है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने भी कठुआ गैंगरेप कांड की कड़ी निंदा की है।

कठुआ और उन्नाव गैंगरेप की घटना की वजह से दब गए अन्य रेप के मामले
कठुआ और उन्नाव गैंगरेप को छोड़ दिया जाए, तो इनके अलावा रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन उन घटनाओं को कठुआ और उन्नाव गैंगरेप की वजह से नजरअंदाज कर दिया गया है। पिछले एक हफ्ते के अंदर कठुआ और उन्नाव गैंगरेप के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से बलात्कार की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन वो घटनाएं सिर्फ दब कर रह गई हैं।

ये हैं वो रेप की घटनाएं जो कठुआ और उन्नाव मामले की वजह से दब कर रह गईं

दिल्ली की घटना

पहला और ताजा मामला राजधानी दिल्ली का है, जहां एक 11वीं कक्षा की छात्रा से 10 दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रेप किया गया। घटना दिल्ली के अमन विहार इलाके की है, जहां पर 19 साल की लड़की के साथ उसी के इलाके के एक युवक ने 10 दिनों तक रेप किया। ये मामला बीते शनिवार को सामने आया, जब पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागने में सफल रही। जानकारी के मुताबिक, 30 मार्च को कुलदीप नाम के एक शख्स ने छात्रा को हथियार के बल पर अगवा कर लिया था। इसके बाद पीड़िता को 10 दिन तक एक कमरे में बंद रखा गया। इस बीच युवक ने कई बार पीड़िता के साथ रेप किया और विरोध करने पर उसे बेल्ट से पीटा। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मानेसर की घटना

- वहीं रेप की अन्य घटना दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मानेसर से सामने आई है, जहां पर 23 साल की एक महिला के साथ पिछले 2 साल से गैंगरेप हो रहा था। महिला बस इस वजह से चुप थी, क्योंकि आरोपियों ने उसके कई अश्लील वीडियो बना लिए थे, जिसके आधार पर वो पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे और लगातार 2 साल से रेप कर रहे थे। इस घटना में सामने ये आया था कि मुख्य आरोपी और पीड़िता की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। दोनों के बीच कई मुलाकातों के दौरान शारीरिंक संबंध बने। इसी दौरान मुख्य आरोपी ने पीड़िता का एक अश्लील वीडियो बना लिया और उसके सहारे पीड़िता को अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद 3 युवक 2 साल तक महिला के साथ रेप करते रहे। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- रेप की तीसरी घटना गुजरात से है, जहां सूरत में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। पूरी घटना सूरत के पांडेसेरा इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के साथ 8 दिनों तक पहले रेप किया और उसके बाद मासूम की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई थी। बच्ची के शरीर पर 80 चोट के निशान भी मिले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन किसी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।