11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कठुआ गैंगरेप केस: 8 साल की मासूम को इन 8 दरिंदों ने समझा था खिलौना

कठुआ गैंगरेप केस में पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, इन सभी आठ लोगों को आरोपी ठहराया गया है। इनमें से 4 पुलिसवाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 15 Apr 2018, 3:02 PM IST

Gang Rape with Kathua girl

Kathua Gangrape case

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद की गई हत्या से पूरा देश गुस्से में है। हाल ही में कठुआ गैंगरेप केस में पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें 8 लोगों को आरोपी ठहराया गया है। इनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकियों की तलाश जारी है। हैरानी वाली बात ये है कि 8 आरोपियों में चार पुलिसवाले हैं, जो बच्ची के साथ हुए इस घिनौने अपराध में बराबर के हिस्सेदार हैं।

आपको बता दें कि सभी 8 आरोपियों में से एक मुख्य आरोपी राज्य का पूर्व राजस्व अधिकारी है, जिसकी उम्र 62 साल बताई जा रही है। उसी आरोपी ने आठ साल की बच्ची का पहले अपहरण किया फिर कई दिन तक उसे नशीली दवाएं खिलाकर उसके साथ रेप किया और फिर बर्बरता से उसकी हत्या कर दी गई।

ये हैं सभी आठ आरोपी

पहला आरोपी: इस केस में जो मुख्य आरोपी है, उसका नाम सांजी राम है और उसकी उम्र 62 साल बताई जा रही है। सांजी राम को ही इस केस का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। सांजी राम जम्मू का पूर्व राजस्व अधिकारी भी था। सांजी राम ने ही अपने भतीजे को रेप करे के लिए उकसाया था।

दूसरा आरोपी: दूसरा आरोपी इस केस का एक नाबालिग लड़का है, जिसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर बच्ची का रेप किया था। इसके बाद बच्ची को मंदिर ले गया था। ये लड़का मुख्य आरोपी सांजी राम का भतीजा है। इस आरोपी ने ही मंदिर में कई दिनों तक बच्ची को नशीली दवाएं खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

तीसरा आरोपी: बच्ची के साथ दुष्कर्म का तीसरा आरोपी है स्पेशल पुलिस ऑफिसर दीपक खजुरिया, जिसने बच्ची को मारने से पहले उसके साथ एक बार फिर से रेप करने की बात कही थी। उसके बाद कुछ दिन बंधक बनाकर बच्ची को मार दिया था।

चौथा आरोपी: चौथा आरोपी है स्पेशल पुलिस ऑफिसर सुरिंदर कुमार। चश्मदीदों ने उसे घटना वाली जगह देखा था। कॉल डेटा रिकॉर्ड में भी उनकी मौजूदगी सामने आई है।

पांचवा आरोपी: इस केस का पांचवा आरोपी है सांजी राम के भतीजे का दोस्त जिसने नाबालिक के साथ मिलकर बच्ची को किडनैप किया था और उसे बंधक बनाकर उसका रेप किया था।

छठा आरोपी: विशाल जंगोत्रा इस मामले का छठा आरोपी है। विशाल, पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड बताए जा रहे सांजी राम का बेटा है। विशाल वही आरोपी है जो मेरठ रहता है उसे कॉल करके मेरठ से बुलाया गया था।

इन सभी आरोपियों के अलावा दो अन्य पुलिकर्मियों को मामले की जानकारी होने और रिश्वत लेकर इसे रफा-दफा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चार्जशीट के अनुसार एसआई आनंद दत्ता और हेड कॉन्स्टेबल तिलक राज ने सबूत नहीं जुटाए और बच्ची के कपड़े धोकर आरोपियों की मदद करने की कोशिश की।